अभिषेक बनर्जी के घर पुलिस की रेड, आधी रात ताला तोड़कर की तलाशी, ममता बनर्जी भी पहुंची
Jun 13, 2026, 11:16 IST
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति शनिवार तड़के उस समय अचानक गरमा गई, जब पुलिस की एक बड़ी टीम ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया। इस कार्रवाई के बाद राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है।
जानकारी के मुताबिक, शालबनी थाना और कोलकाता पुलिस की संयुक्त टीम शनिवार तड़के करीब 3 बजे अभिषेक बनर्जी के पटुआपाड़ा स्थित आवास पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने काफी देर तक दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन जवाब नहीं मिलने पर कथित तौर पर ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया। इस दौरान केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर रखी थी।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई शालबनी के एक स्थानीय टीएमसी नेता की शिकायत के आधार पर की गई। शिकायत में अभिषेक बनर्जी के निजी सहायक (पीए) सुमित राय पर नौकरी या टिकट दिलाने के नाम पर वित्तीय धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर जांच आगे बढ़ाते हुए यह कार्रवाई की।
सूत्रों के अनुसार, पुलिस टीम ने करीब पांच घंटे तक आवास के अंदर तलाशी ली और मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की।
घटना की जानकारी मिलते ही टीएमसी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी सुबह-सुबह अभिषेक बनर्जी के आवास पहुंच गईं। उनके पहुंचने के बाद राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया।
छापेमारी को लेकर अभिषेक बनर्जी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पुलिस ने ताला तोड़कर पूरे घर की तलाशी ली है। उन्होंने दावा किया कि पूरी कार्रवाई की रिकॉर्डिंग उनके पास मौजूद है और उन्होंने जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग दिया है।
गौरतलब है कि अभिषेक बनर्जी इन दिनों कई कानूनी मामलों को लेकर जांच एजेंसियों के रडार पर हैं। फर्जी हस्ताक्षर मामले में हाल ही में उनसे लंबी पूछताछ की गई थी और उन्हें दोबारा पेश होने के लिए कहा गया है। इसके अलावा अन्य मामलों में भी विभिन्न एजेंसियों ने उन्हें नोटिस जारी किए हैं।