{"vars":{"id": "130921:5012"}}

राज्यसभा की 37 सीटों पर 16 मार्च को होगा मतदान, EC ने जारी किया चुनावी शेड्यूल

 

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की रिक्त होने वाली सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। ये चुनाव उन सदस्यों के स्थान पर कराए जा रहे हैं, जिनका कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त हो रहा है। कुल 10 राज्यों की 37 सीटों पर मतदान होगा।

आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 26 फरवरी 2026 को अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन की अंतिम तिथि 5 मार्च 2026 तय की गई है। 6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 9 मार्च तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। सभी सीटों के लिए 16 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 मार्च 2026 तक संपन्न कर ली जाएगी।

यह चुनाव राज्यसभा की सीटों के लिए महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में कराया जाएगा। राजनीतिक दलों ने उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है, जिससे राज्यों में सियासी गतिविधियां बढ़ गई हैं।

महाराष्ट्र से रिटायर होने वाले सदस्य

डॉ. भगवत किशनराव कराड
डॉ. फौजिया तहसीन अहमद खान
प्रियंका विक्रम चतुर्वेदी
शरदचंद्र गोविंदराव पवार
धैर्यशील मोहन पाटिल
रजनी अशोकराव पाटिल
रामदास बंदू अठावले

ओडिशा से रिटायर सदस्य

ममता मोहंता
मुजीबुल्ला खान
सुजीत कुमार
निरंजन बिशी

तमिलनाडु से रिटायर सदस्य

एन आर एलंगो
पी सेल्वारासु
एम थम्बिदुरई
तिरुची सिवा
डॉ कनिमोझी एन वी एन सोमू
जी के वासन

पश्चिम बंगाल से रिटायर सदस्य

साकेत गोखले
ऋतब्रत बनर्जी
बिकाश रंजन भट्टाचार्य
मौसम नूर
सुब्रत बक्शी

असम से रिटायर सदस्य

रामेश्वर तेली
भुवनेश्वर कलिता
अजीत कुमार भुइयां

बिहार से रिटायर सदस्य

अमरेंद्र धारी सिंह
प्रेम चंद गुप्ता
रामनाथ ठाकुर
उपेन्द्र कुशवाहा
हरिवंश नारायण सिंह

छत्तीसगढ़ से रिटायर सदस्य

कवि तेजपाल सिंह तुलसी
फूलो देवी नेताम

हरियाणा से रिटायर सदस्य

किरण चौधरी
राम चंदर जांगड़ा

हिमाचल प्रदेश से रिटायर सदस्य

इंदु बाला गोस्वामी

तेलंगाना से रिटायर सदस्य

डॉ अभिषेक मनु सिंघवी
के आर सुरेश रेड्डी

इन सभी सीटों के लिए 16 मार्च 2026 को मतदान कराया जाएगा। चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद राज्यों में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं और प्रमुख दल संभावित उम्मीदवारों के नामों पर मंथन कर रहे हैं।