{"vars":{"id": "130921:5012"}}

आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, महिला आरक्षण समेत कई अहम मुद्दों पर नजर
 

 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री Narendra Modi आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस संबोधन को लेकर पूरे देश में उत्सुकता बनी हुई है, क्योंकि माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रख सकते हैं। खासतौर पर महिला आरक्षण जैसे बड़े विषय पर भी उनके बोलने की संभावना जताई जा रही है।

प्रधानमंत्री का यह संबोधन ऐसे समय में हो रहा है जब देश में कई अहम नीतिगत और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा जारी है। ऐसे में उनके संदेश को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है और सभी की नजर इस पर टिकी हुई है।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने 21 सितंबर 2025 को शाम 5 बजे देश को संबोधित किया था। उस दौरान उन्होंने ‘नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स’ की शुरुआत की घोषणा की थी। साथ ही ‘जीएसटी बचत महोत्सव’ लॉन्च करने की बात कही थी, जिसके जरिए आम लोगों को राहत देने और रोजमर्रा की चीजों को सस्ता व सुलभ बनाने का लक्ष्य रखा गया था।

वहीं, 12 मई को रात 8 बजे दिए गए अपने एक अन्य संबोधन में प्रधानमंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी देशवासियों के साथ साझा की थी।

अब एक बार फिर प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम संबोधन कई मायनों में अहम माना जा रहा है, जिससे जुड़े बड़े ऐलानों की उम्मीद की जा रही है।