राहुल गांधी का PM मोदी और RSS पर तीखा हमला, बोले- 'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे'
New Delhi : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भाजपा नेतृत्व पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि वह पिछले एक दशक से अधिक समय से प्रधानमंत्री मोदी और आरएसएस की राजनीति का विरोध कर रहे हैं और अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों की रणनीतियों को अच्छी तरह समझते हैं।
वीडियो में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का नाम लेते हुए उन पर गंभीर राजनीतिक आरोप लगाए। साथ ही उन्होंने युवाओं से अपना विरोध जारी रखने की अपील की।
'इनकी सबसे बड़ी पहचान कायरता है'
राहुल गांधी ने वीडियो में कहा कि वह नरेंद्र मोदी, आरएसएस और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ एक दशक से भी अधिक समय से लड़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि वह अपने राजनीतिक विरोधियों की कार्यशैली और रणनीतियों को भलीभांति जानते हैं।
राहुल ने आरोप लगाया कि उनके राजनीतिक विरोधियों की सबसे बड़ी पहचान 'कायरता' है। उन्होंने मोदी, शाह, भागवत, ज्ञानेश कुमार और डोभाल को निशाने पर लेते हुए कहा कि ये लोग धीरे-धीरे घिरते जा रहे हैं।
I’ve been fighting Narendra Modi and the RSS for over a decade now. I understand them like you would understand your opponent - inside out, like the back of my hand. The core characteristic of these people is cowardice. Narendra Modi, Amit Shah, Mohan Bhagwat, Gyanesh Kumar and Ajit Doval, the villains of this story, are slowly finding the space closing around them. We are closing that space. Mr. Modi, do whatever you want. Call out all the police: 10,000, 20,000, 50,000, whatever you want. Arrest all the leaders. Arrest all the young people. Arrest us all. We are surrounding you, and we are not going to back down. Mark my words: we already have the information we need. We are going to defend our Constitution. We are going to protect the voice of the Indian people. And we are going to ensure that what was done to India over the last 10-15 years will never, ever be done again. Youth of India, I am proud of you. Keep protesting. We are standing with you. We are going to ensure that this regime and the people who have attacked our Constitution are defeated. मैं नरेंद्र मोदी, RSS और इनसे जुड़े लोगों के ख़िलाफ़ एक दशक से भी ज़्यादा समय से लड़ रहा हूँ। मैं अपने विरोधियों को उतनी अच्छी तरह समझता हूँ, जितना कोई भी अपने प्रतिद्वंद्वी को समझता है। मैं इन्हें अंदर तक जानता हूँ, इनकी हर चाल से वाक़िफ़ हूँ। इन लोगों की सबसे बड़ी पहचान है - कायरता। नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, ज्ञानेश कुमार, अजीत डोभाल - इस कहानी के खलनायक - अब धीरे-धीरे घिरते जा रहे हैं। इनके चारों तरफ़ से दायरा सिमट रहा है। जो करना है, कर लीजिए। जितनी पुलिस बुलानी है, बुला लीजिए - 10 हज़ार, 20 हज़ार, 50 हज़ार, जितनी चाहें बुला लीजिए। सारे नेताओं को गिरफ़्तार कर लीजिए। सारे युवाओं को गिरफ़्तार कर लीजिए। हम सबको गिरफ़्तार कर लीजिए। घबराइये मत - हम आपको चारों तरफ़ से घेर रहे हैं, और हम पीछे हटने वाले नहीं हैं। मेरी बात याद रखिए - हमें जो जानकारी चाहिए, वह हमारे पास पहले से है। हम अपने संविधान की रक्षा करेंगे। हम हिंदुस्तान की जनता की आवाज़ की हिफ़ाज़त करेंगे। और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि पिछले 10-15 सालों में हिंदुस्तान के साथ जो हुआ है, वह दोबारा कभी, किसी भी सूरत में न हो। हिंदुस्तान के युवाओं, मुझे आप पर गर्व है। अपना विरोध जारी रखिए। हम आपके साथ खड़े हैं। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि इस सरकार और हमारे संविधान पर हमला करने वालों को शिकस्त मिले।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 10, 2026
'10 हजार या 50 हजार पुलिस बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे'
वीडियो में राहुल गांधी ने सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि चाहे कितनी भी पुलिस तैनात कर दी जाए या नेताओं और युवाओं को गिरफ्तार कर लिया जाए, उनका विरोध जारी रहेगा।
उन्होंने कहा, 'जो करना है, कर लीजिए। जितनी पुलिस बुलानी है, बुला लीजिए—10 हजार, 20 हजार, 50 हजार। सारे नेताओं को गिरफ्तार कर लीजिए, सारे युवाओं को गिरफ्तार कर लीजिए।'
राहुल गांधी ने आगे दावा किया कि उनके पास आवश्यक जानकारी पहले से मौजूद है। हालांकि, उन्होंने वीडियो के इस हिस्से में उस जानकारी का विस्तृत विवरण नहीं दिया।
संविधान की रक्षा और युवाओं के समर्थन की बात
राहुल गांधी ने कहा कि वह संविधान और देश की जनता की आवाज की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 10 से 15 वर्षों में देश की संवैधानिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाया गया है।
युवाओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने उनके विरोध प्रदर्शन की सराहना की और कहा कि वह उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने सरकार और संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ लगाए गए अपने आरोपों को दोहराते हुए राजनीतिक संघर्ष जारी रखने की बात कही।
भाजपा का पलटवार, रविशंकर प्रसाद ने दिलाई आपातकाल की याद
राहुल गांधी के बयानों के बीच भाजपा ने भी कांग्रेस पर पलटवार किया है। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी की ओर से आपातकाल जैसे हालात का मुद्दा उठाए जाने पर सवाल खड़े किए।
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल में लगाए गए आपातकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि राहुल गांधी को इस विषय पर भाजपा को नसीहत नहीं देनी चाहिए। रविशंकर प्रसाद ने यह भी दावा किया कि देश की जनता ने अराजकता को नकार दिया है।