{"vars":{"id": "130921:5012"}}

RLJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, यशराज पासवान को मिला यहां से टिकट

 

RLJP Candidate List:  लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) यानी RLJP ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने साफ कर दिया है कि उसकी महागठबंधन में फिलहाल एंट्री नहीं हो पाई है, और वह अब समान विचारधारा वाले दलों के साथ गठबंधन में चुनाव मैदान में उतरेगी।

जारी सूची में अलौली सीट से पार्टी प्रमुख पशुपति कुमार पारस के बेटे यशराज पासवान को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, बक्सर सीट से धर्मेंद्र राम को टिकट मिला है। पार्टी ने इस लिस्ट में कुल 24 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है।

इन उम्मीदवारों को मिला मौका

RLJP की ओर से घोषित सूची के अनुसार —

  • अलौली (SC) – यशराज पासवान

  • खगड़िया – पूनम यादव

  • बेलदौर – सुनीता शर्मा

  • साहेबपुर कमाल – संजय कुमार यादव

  • बखरी – नीरा देवी

  • सिकंदरा – रामाधीन पासवान

  • राजपुर – अमर पासवान

  • चेनारी – सोनू कुमार नट

  • डुमरांव – मृत्युंजय कुशवाहा

  • बक्सर – धर्मेंद्र राम (मेहतर)

  • आरा – हरे कृष्ण पासवान

  • अरवल – दिव्या भारती

  • इमामगंज – तपेश्वर पासवान

  • बराचट्टी – शिव कुमार नाथ निराला

  • मोहनिया – अनिल कुमार

  • बरहरिया – सुनील पासवान

  • कुढ़नी – विनोद राय

  • बरूराज – संजय पासवान

  • हरसिद्धि – मदन पासवान

  • गरखा – विगन मांझी

  • चिरैया – शेख सलाउद्दीन खान

  • राजापाकर – शिवनाथ कुमार पासवान

  • हाजीपुर (शहर) – धनश्याम कुमार दाहा

  • वैशाली – राम एकबाल कुशवाहा

  • महुआ – शमसुज्जमा

गठबंधन पर नहीं बनी बात

सूत्रों के मुताबिक, RLJP और महागठबंधन के बीच सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाई, जिसके चलते पार्टी ने स्वतंत्र रूप से उम्मीदवारों की घोषणा करने का फैसला लिया। पशुपति पारस ने कहा है कि उनकी पार्टी जनता के मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी और बिहार के विकास को अपना मुख्य एजेंडा बनाएगी।