कोचिंग विवाद केस में गिरफ्तार रौशन आनंद सर को राहत, कोर्ट ने दी बेल; भाई की मौत के बाद जेल से आएंगे बाहर
Jun 15, 2026, 10:12 IST
पटना। खान ग्लोबल स्टडीज और ज्ञान बिंदु कोचिंग के बीच हुए विवाद से जुड़े चर्चित मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मामले में गिरफ्तार किए गए ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद को अदालत से जमानत मिल गई है। 3 जून को कदमकुआं थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद वह पिछले 12 दिनों से न्यायिक हिरासत में थे और अब जल्द ही जेल से बाहर आएंगे।
गौरतलब है कि 2 जून की रात पटना के कदमकुआं इलाके में खान ग्लोबल स्टडीज और ज्ञान बिंदु कोचिंग से जुड़े लोगों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर मारपीट, तोड़फोड़ और पोस्टर-बैनर फाड़ने की घटना हुई थी। इसके बाद मामला और गंभीर हो गया तथा दोनों पक्षों की ओर से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हुआ।
खान ग्लोबल स्टडीज की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान ज्ञान बिंदु के निदेशक रौशन आनंद, उनके भाई प्रिंस यादव समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 जून को रौशन आनंद को गिरफ्तार कर पटना के बेउर जेल भेज दिया था।
रौशन आनंद की जमानत याचिका पर सुनवाई कई बार टलने के बाद आखिरकार अदालत ने उन्हें राहत दे दी। कोर्ट ने मामले की केस डायरी और पुलिस रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद जमानत मंजूर की।
इधर, रौशन आनंद के परिवार पर दुखों का पहाड़ भी टूट पड़ा है। उनके भाई प्रिंस यादव की रविवार को नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार शोक में डूब गया है। जानकारी के अनुसार, सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि इस मामले में खान ग्लोबल स्टडीज के निदेशक फैजल खान उर्फ खान सर का नाम भी चर्चा में आया था। फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने खान सर और उनके सुरक्षा गार्डों के खिलाफ भी हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। हालांकि अदालत ने खान सर को अग्रिम जमानत प्रदान कर दी थी।
अब रौशन आनंद को जमानत मिलने के बाद इस बहुचर्चित मामले की कानूनी लड़ाई नए मोड़ पर पहुंच गई है।