RSS प्रमुख का पाक पर हमला - शांति का भाषा नहीं समझता, अब उसी अंदाज में मिलेगा जवाब
Bengaluru : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने पाकिस्तान के रवैये पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि भारत हमेशा शांति चाहता है, परंतु पड़ोसी देश बार-बार माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता रहता है। वे रविवार को बेंगलुरु में '100 साल की संघ यात्रा — नए क्षितिज' कार्यक्रम में बोल रहे थे।
भागवत ने कहा कि हमेशा भारत शांति चाहता है। पाकिस्तान को इससे संतोष नहीं मिलता… जब तक उसे भारत को नुकसान पहुंचाने से मज़ा मिलता रहेगा, वह ऐसा करता रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि शांति की भाषा पाकिस्तान नहीं समझता, इसलिए "उसे उसी भाषा में जवाब देना होगा" जिसे वह समझेगा।
RSS प्रमुख ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए 1971 के युद्ध का जिक्र किया और कहा कि तब पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। उन्होंने संकेत दिया कि यदि पाक अझ भी उकसावे पर अड़ा रहा तो उसे उसी तरह का दण्ड भुगतना पड़ सकता है। भागवत ने कहा कि भारत को सतर्क रहना चाहिए और हर प्रयास का करारा जवाब देना चाहिए ताकि पाकिस्तान को यह अहसास हो कि सहयोग ही उसकी भलाई में है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत को झगड़ा शुरू नहीं करना चाहिए, पर सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए तैयारी रखनी होगी। भागवत का कहना था कि "जितना वह (पाकिस्तान) कोशिश करेगा, उतना ही खुद को नुकसान पहुंचाएगा" और भारत को हर स्थिति से निपटने के लिये तत्पर बने रहना चाहिए।