{"vars":{"id": "130921:5012"}}

फिर बिगड़ी शरद पवार की तबीयत, अस्पताल में किए गए भर्ती

 

महाराष्ट्र। एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार की तबीयत एक बार फिर बिगड़ने की खबर सामने आ रही है। उन्हें रविवार को लगातार कमजोरी होने के बाद पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में इलाज के लिए ले जाया गया। जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ नेता को गंभीर खांसी की बीमारी भी है और सांस लेने में भी कुछ तकलीफ की भी शिकायत रहती है। 

खांसी की बीमारी के चलते पहले भी हुए थे एडमिट

बता दें कि एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार को इससे पहले 9 फरवरीको खांसी की बीमारी कारण अस्पताल में एडमिट किया गया था, लेकिन कुछ दिन में हालातों में सुधार आने के बाद उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। 

एक बार फिर कमजोरी महसूस होने के बाद उनको हॉस्पिटल ले जा गया है। फिलहाल उनकी हेल्थ को लेकर लगातार चिंता बनी हुई है। विशेषज्ञों डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज कराया जा रहा है। लगातार बिगड़ती तबीयत को देखते हुए उनके समर्थकों और पार्टी नेताओं समेत कार्यकर्ताओं में भी चिंता बनी हुई है,

डॉक्टरों ने पहले की थी गंभीर खांसी की पुष्टि

विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम शरद पवार के हेल्थ की निगरानी कर रही है। उनके स्वास्थ्य को लेकर कई तरह के जरूरी टेस्ट किए गए थे। अस्पताल प्रशासन ने पुष्टि की थी कि प्राथमिक चिंता गंभीर खांसी है।