छात्रों पर दिल्ली पुलिस कार्रवाई मामले में सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, CJI बोले- समय बर्बाद न करें
Jul 22, 2026, 11:55 IST
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में परीक्षा पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई से जुड़ी याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया।
याचिका में आरोप लगाया गया था कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर दिल्ली पुलिस ने बल प्रयोग किया। मामले को तत्काल सूचीबद्ध करने की मांग करते हुए एक वकील ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया।
इस पर भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने तत्काल सुनवाई से इनकार करते हुए कहा, "हमारा समय बर्बाद न करें और अपना समय भी बर्बाद न करें।"
सुप्रीम कोर्ट की इस टिप्पणी के बाद फिलहाल याचिका पर तत्काल सुनवाई नहीं होगी। मामले की नियमित प्रक्रिया के तहत आगे सुनवाई होने की संभावना है।