{"vars":{"id": "130921:5012"}}

SP सांसद इकरा हसन पर स्वामी राम विशाल दास का विवादित बयान, बोले- गुर्जर से शादी कर लो...

 
शामली। गौरी शंकर गौशाला के स्वामी राम विशाल दास महाराज का कैराना से समाजवादी पार्टी सांसद इकरा हसन को लेकर दिया गया एक विवादित बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो शामली जनपद के कंडेला गांव का बताया जा रहा है, जहां 31 जनवरी को आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में स्वामी राम विशाल दास महाराज ने यह टिप्पणी की थी।

जानकारी के अनुसार, स्वामी राम विशाल दास महाराज कंडेला गांव में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सांसद इकरा हसन के चुनावी प्रचार का जिक्र करते हुए कहा कि जब वह हिंदू गुर्जर समाज के बीच वोट मांगने पहुंची थीं, तब खुद को उसी समाज की बेटी बताकर समर्थन मांगा था।

“वोट के लिए गुर्जर बनती हैं” – स्वामी राम विशाल दास

अपने बयान में स्वामी राम विशाल दास महाराज ने कहा, “जब सांसद इकरा हसन वोट के लिए खुद को गुर्जर बताती हैं, तो मैं उनसे कहना चाहता हूं कि वह कंडेला के किसी गुर्जर युवक से शादी करके दिखाएं। यह भाईचारा सिर्फ वोट तक सीमित रहता है या रिश्तेदारी में भी बदलता है?”
उन्होंने आगे यह भी कहा कि यदि इकरा हसन किसी गुर्जर से विवाह कर लेती हैं तो वह “तीन तलाक के टॉर्चर से बच जाएंगी।”

करीब 51 सेकंड के इस वायरल वीडियो में स्वामी राम विशाल दास महाराज सांसद इकरा हसन पर तीखे शब्दों में टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचनाओं और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

पहले भी निशाने पर रही हैं सांसद

गौरतलब है कि कैराना सांसद इकरा हसन पिछले कुछ समय से हिंदू संगठनों के निशाने पर रही हैं। विभिन्न सम्मेलनों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में उन्हें लेकर बयानबाजी होती रही है। फिलहाल इस वायरल वीडियो को लेकर इकरा हसन या उनकी पार्टी की ओर से कोई