भारत में फिर लौटा टेलीग्राम, एक सप्ताह बाद हटाया गया अस्थायी प्रतिबंध
Jun 23, 2026, 10:56 IST
करीब एक सप्ताह तक विवादों में रहने के बाद इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Telegram की भारत में वापसी हो गई है। सरकार की ओर से लगाया गया अस्थायी प्रतिबंध 22 जून की मध्यरात्रि को समाप्त कर दिया गया, जिसके बाद मंगलवार सुबह Google ने अपने ऐप स्टोर पर टेलीग्राम को दोबारा उपलब्ध करा दिया।
टेलीग्राम पर हाल ही में कुछ संवेदनशील और आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार को लेकर सवाल उठे थे, जिसके बाद एहतियातन इसकी सेवाओं पर अस्थायी रोक लगाई गई थी। प्रतिबंध हटने के बाद अब भारतीय यूजर्स फिर से ऐप डाउनलोड कर सकेंगे और इसकी सेवाओं का सामान्य रूप से उपयोग कर पाएंगे।