{"vars":{"id": "130921:5012"}}

Uber ने ixigo से मिलाया हाथ, अब ट्रेन की टिकट भी कर सकेंगे बुक

नई दिल्ली। कैब बुकिंग प्लेटफॉर्म उबर ने भारत में अपने यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट पेश किया है। कंपनी ने ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म इक्सिगो के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के बाद अब यात्री उबर ऐप के जरिए ही ट्रेन टिकट बुक कर सकेंगे। खास बात यह है कि ट्रेन टिकट के साथ स्टेशन तक पहुंचने और यात्रा पूरी होने के बाद स्टेशन से घर जाने के लिए Uber कैब या ऑटो भी बुक किया जा सकेगा। यानी ट्रेन यात्रा के लिए अलग-अलग ऐप का इस्तेमाल करने की जरूरत काफी हद तक कम हो जाएगी।

Uber ऐप में ट्रेन टिकट और PNR की सुविधा

नई व्यवस्था के तहत इक्सिगो की टिकटिंग तकनीक को Uber ऐप से जोड़ा गया है। यूजर्स ऐप के 'Bus & Train' या 'Services' सेक्शन में जाकर अपनी ट्रेन तलाश सकते हैं, उपलब्ध सीटें देख सकते हैं और टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा यात्री अपने टिकट का PNR स्टेटस भी चेक कर सकेंगे। लाइव ट्रेन ट्रैकिंग की सुविधा भी एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी।

स्टेशन तक पहुंचना भी होगा आसान

ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अक्सर सबसे बड़ी परेशानी घर से स्टेशन तक पहुंचने और स्टेशन से गंतव्य तक जाने की होती है। Uber की इस सुविधा का मकसद इसी परेशानी को कम करना है। यात्री टिकट बुक करते समय ही अपनी कैब या ऑटो राइड को शेड्यूल कर सकेंगे। कंपनी के मुताबिक अहमदाबाद, सिकंदराबाद और हावड़ा जैसे प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर पहले से ही Uber Pickup और Drop-off Zones बनाए गए हैं, जिससे यात्रियों को स्टेशन परिसर में अपनी बुक की गई गाड़ी ढूंढने में आसानी होती है।

बढ़ते रेल सफर के बीच Uber की नई पहल

भारत में ट्रेन से यात्रा करने वालों की संख्या लगातार बड़ी है। वित्त वर्ष 2025-26 में भारतीय रेलवे ने करीब 741 करोड़ यात्रियों को सेवाएं दीं। ऐसे में ऑनलाइन ट्रेन टिकट की बढ़ती मांग को देखते हुए Uber अपनी सेवाओं का विस्तार कर रहा है। कंपनी पहले से ही मोटो, ऑटो, कैब, इंटरसिटी बस और मेट्रो टिकट जैसी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। अब ट्रेन टिकटिंग को जोड़कर Uber अपने प्लेटफॉर्म को एक व्यापक मल्टीमॉडल ट्रैवल सर्विस के रूप में मजबूत करने की कोशिश कर रहा है।

Uber और ixigo ने क्या कहा?

Uber India और South Asia के बिजनेस डेवलपमेंट डायरेक्टर अर्नाब कुमार ने कहा कि भारत में ट्रेन से सफर सिर्फ रेलवे स्टेशन से शुरू नहीं होता, बल्कि यात्री के घर से शुरू होकर उसकी मंजिल तक चलता है। इसी सोच के साथ कंपनी ने ट्रेन टिकटिंग और लोकल मोबिलिटी को एक साथ लाने की पहल की है।

वहीं, ixigo के ग्रुप सीईओ आलोक बाजपेयी और को-सीईओ रजनीश कुमार के मुताबिक, इस साझेदारी का उद्देश्य यात्रियों को घर से लेकर उनकी अंतिम मंजिल तक आसान और तनावमुक्त यात्रा का अनुभव देना है। नई सुविधा यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग से लेकर स्टेशन ट्रांसफर तक पूरी यात्रा को एक ही प्लेटफॉर्म पर जोड़ने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।