{"vars":{"id": "130921:5012"}}

पिनराई विजयन के घर ED की रेड के दौरान हंगामा, CPIM कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों की गाड़ी पर किया हमला

 

Thiruvananthapuram : पिनाराई विजयन के तिरुवनंतपुरम स्थित आवास के बाहर बुधवार (27 मई 2026) को जमकर हंगामा हुआ। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) यानी CPIM के कार्यकर्ताओं ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) अधिकारियों की गाड़ी पर हमला कर दिया।

CMRL केस में हुई छापेमारी

जानकारी के मुताबिक, ED ने कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (CMRL) मामले में राज्यभर में 10 ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की। इसी दौरान पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के आवास पर भी जांच टीम पहुंची थी।

आवास के बाहर शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन

ED की कार्रवाई की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में CPIM कार्यकर्ता विजयन के आवास के बाहर जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था, जो प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा था।

ED अधिकारियों की कार पर हमला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ता उग्र हो गए और ED अधिकारियों को लेकर जा रही गाड़ी पर हमला कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने हाथ-पैर से कार के शीशों पर वार किए और उन्हें नुकसान पहुंचाया। बताया जा रहा है कि एक कार्यकर्ता ने कार के सामने वाले शीशे पर ईंट से भी हमला किया, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना के बाद इलाके में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।