ईद कार्यक्रम में हिंदुओं पर ऐसा क्या बोल गई ममता बनर्जी? दर्ज हुई FIR
पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर सियासी घमासान तेज हो गया है। ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के खिलाफ सिलिगुड़ी साइबर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने ईद के एक कार्यक्रम के दौरान हिंदू समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
जानकारी के अनुसार यह शिकायत बीजेपी कार्यकर्ता और वकील रिंकी चटर्जी की ओर से दर्ज कराई गई है। शिकायत में दावा किया गया है कि ममता बनर्जी के बयान से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि इससे पहले भी मामले में शिकायत करने की कोशिश की गई थी, लेकिन उस समय कोई कार्रवाई नहीं हुई। बयान को लेकर बढ़ा सियासी विवाद रिपोर्ट्स के मुताबिक विवाद उस बयान से जुड़ा है, जिसमें ममता बनर्जी ने बीजेपी की राजनीति पर निशाना साधते हुए कुछ टिप्पणियां की थी।
बीजेपी नेताओं ने इसे हिंदू समाज के खिलाफ बताते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है और इसे भड़काऊ राजनीति करार दिया है। वहीं, All India Trinamool Congress का कहना है कि ममता बनर्जी के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है।
पार्टी नेताओं का आरोप है कि विपक्ष राजनीतिक फायदा उठाने के लिए इस मुद्दे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहा है। चुनावी झटके के बाद बढ़ी हलचल हाल ही में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। इसके बाद पार्टी के भीतर असंतोष की खबरें भी सामने आ रही हैं।
फलता सीट पर बीजेपी की बड़ी जीत के बाद विपक्ष लगातार टीएमसी पर हमलावर है। इसी बीच सोमवार को पुलिस टीम टीएमसी महासचिव Abhishek Banerjee के आवास भी पहुंची। बताया जा रहा है कि पुलिस सुरक्षा स्कैनिंग से जुड़ा एक LED टीवी मॉनिटर अपने साथ ले गई। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए, जिसके बाद राजनीतिक चर्चाएं और तेज हो गईं।
टीएमसी बोली- नेताओं को निशाना बना रही
बीजेपी बीते एक सप्ताह में भ्रष्टाचार, वसूली, सरकारी धन के दुरुपयोग और चुनाव बाद हिंसा के आरोपों में टीएमसी के 70 से ज्यादा नेताओं और जनप्रतिनिधियों की गिरफ्तारी की खबरें सामने आई हैं। टीएमसी का आरोप है कि बीजेपी जानबूझकर उनके नेताओं को निशाना बना रही है और राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है।
फिलहाल इस पूरे मामले पर ममता बनर्जी या तृणमूल कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।