श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी में देरी पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, बोले- यह मामला सरकार को ले डूबेगा
लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी में देरी पर अखिलेश यादव ने यूपी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि यह मामला सरकार को ले डूबेगा। इसी बीच, श्रद्धा दुबे के आगरा के होटल ओम पैलेस में साथियों के साथ 24 घंटे रुकने की जानकारी सामने आई है।
लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी में देरी को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। मंगलवार को सपा मुख्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान अखिलेश ने कहा कि यह कोई सामान्य मामला नहीं है, बल्कि सरकार को ले डूबेगा। इस बीच, श्रद्धा दुबे के आगरा के एक होटल में अपने साथियों के साथ 24 घंटे रुकने की जानकारी भी सामने आई है।
श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी में देरी पर अखिलेश ने उठाए सवाल
अखिलेश यादव ने कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में अब तक श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी नहीं होने पर सवाल उठाए। उन्होंने इस मामले की तुलना कानपुर के बिकरू कांड से करते हुए कहा कि उस समय भी गाड़ी नहीं पलटी थी, बल्कि सरकार को पलटने से बचाया गया था। अखिलेश ने संकेत दिया कि मौजूदा मामला भी उसी तरह का है।
उनके बयान को मामले में कथित हाईप्रोफाइल कनेक्शन और नामचीन लोगों की भूमिका से जोड़कर देखा जा रहा है।
फरारी के दौरान श्रद्धा दुबे ने जारी किया था वीडियो
फरार रहने के दौरान श्रद्धा दुबे ने अपना पहला वीडियो जारी किया था। इसमें उसने अपना नाम नामचीन और रसूखदार लोगों से नहीं जोड़ने की बात कही थी। वहीं, कारोबारी शिवा शर्मा को धमकाने से जुड़ा उसका एक पुराना ऑडियो भी वायरल हुआ था। इस ऑडियो में श्रद्धा कथित तौर पर शिवा की शिकायत किसी 'सर' से करने की बात कह रही थी।
आगरा के होटल में 24 घंटे रुकी थी श्रद्धा दुबे
इस मामले में एक और अहम जानकारी सामने आई है। उत्तर प्रदेश पुलिस की रडार पर चल रही श्रद्धा दुबे अपने साथियों के साथ आगरा के होटल ओम पैलेस में 24 घंटे तक रुकी थी।
बताया गया है कि एसटीएफ और क्राइम ब्रांच की टीमें वहां पहुंचतीं, उससे पहले ही श्रद्धा और उसके साथी होटल से निकल चुके थे। टीमों के पहुंचने से पहले उनके वहां से चले जाने के कारण मामले को लेकर संदेह और बढ़ गया है।
फिलहाल, कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी को लेकर अखिलेश यादव के