{"vars":{"id": "130921:5012"}}

मुझे अपने ही घर में पिटवाया… केजरीवाल एंटी-वुमन हैं- BJP जॉइन करते ही स्वाति मालीवाल का सीधा हमला

AAP छोड़कर BJP में शामिल हुईं स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने केजरीवाल को एंटी-वुमन और भ्रष्टाचार में लिप्त बताया, जबकि प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की। पार्टी छोड़ने की वजह, पुराने विवाद और बड़े राजनीतिक बयान चर्चा में हैं।

 

Swati Maliwal Slams Kejriwal: आम आदमी पार्टी छोड़ने के एक दिन बाद राज्यसभा सांसद स्वाती मालिवार ने पार्टी नेतृत्व पर खुलकर हमला बोला है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उन्होंने किसी दबाव में नहीं बल्कि अपनी इच्छा से भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है और अब वे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में काम करना चाहती हैं। मालीवाल ने कहा कि जो लोग सकारात्मक और विकास की राजनीति करना चाहते हैं, उन्हें बीजेपी से जुड़ना चाहिए।

केजरीवाल पर ‘एंटी-वुमन’ और भ्रष्टाचार के आरोप

मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें “एंटी-वुमन” करार दिया। उन्होंने दावा किया कि पार्टी में महिलाओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार नहीं होता और विरोध करने वालों को दबाया जाता है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के नेतृत्व में पार्टी का चरित्र बदल गया है और अब उसमें पारदर्शिता और मूल्यों की कमी दिखती है।

मारपीट विवाद का फिर उठाया मुद्दा

मालीवाल ने 2024 के उस विवाद का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री आवास पर उनके साथ मारपीट की गई थी। इस मामले में उन्होंने केजरीवाल के करीबी पर सीधे आरोप लगाए।

उनका कहना है कि जब उन्होंने इस घटना के खिलाफ आवाज उठाई, तो उन पर एफआईआर वापस लेने का दबाव बनाया गया और उन्हें संसद में बोलने तक का मौका नहीं दिया गया।

PM मोदी और अमित शाह की तारीफ

मालीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री Amit Shah की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि देश में बड़े और ऐतिहासिक फैसले लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से लेकर महिला आरक्षण जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार ने मजबूत निर्णय लिए हैं, जो देश के विकास के लिए जरूरी हैं।

AAP पर पंजाब को ‘ATM’ बनाने का आरोप

मालीवाल ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी अब पंजाब को “पर्सनल एटीएम” की तरह इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर जो भी आवाज उठाता है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। उन्होंने यह भी दावा किया कि पार्टी में असहमति की कोई जगह नहीं बची है।

‘गद्दार’ बयान पर पलटवार

AAP द्वारा ‘गद्दार’ कहे जाने पर मालीवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि असली गद्दारी अपने सिद्धांतों से समझौता करना है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति आंदोलन के दौरान सादगी की बात करता था, वही सत्ता में आने के बाद विलासिता में डूब गया।