यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा : डबल डेकर बस की वैन से टक्कर, तीन महिलाओं समेत 6 की मौत, 6 घायल
Mar 3, 2026, 11:50 IST
हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार तड़के यमुना एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। डबल डेकर स्लीपर बस ने एक वैन को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वैन में सवार तीन महिलाओं समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार हादसा सुबह करीब 4:20 बजे सादाबाद थाना क्षेत्र के हरियागढ़ी गांव के पास हुआ। वैन में कुल 16 लोग सवार थे, जो दिल्ली के प्रेम नगर से राजस्थान के धौलपुर जा रहे थे। इसी दौरान नोएडा से गोरखपुर जा रही स्लीपर बस ने वैन को पीछे से टक्कर मार दी।
ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब बस चालक वैन से आगे निकलने का प्रयास कर रहा था। टक्कर इतनी तेज थी कि वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
छह लोगों की मौत
हादसे में जिन लोगों की मौत हुई, उनकी पहचान दिनेश (50), उनकी पत्नी सुनीता (48), विजय बघेल (27), उनकी पत्नी पिंकी बघेल (26), लोकेश (35) और नाथू देवी (65) के रूप में हुई है। सभी मृतक दिल्ली के निवासी बताए जा रहे हैं।
चालक, परिचालक और ऑपरेटर गिरफ्तार
पुलिस ने बस चालक, परिचालक और ऑपरेटर को हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बस मालिक के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक राम आनंद कुशवाह, क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
आगरा रेफर किए गए घायल बच्चे
गंभीर रूप से घायल बच्चों को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा भेजा गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार दो बच्चों की हालत अब खतरे से बाहर है।
पुलिस ने बताया कि वैन चालक सुरक्षित है और पूरे मामले की जांच जारी है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।