वाराणसी में नाव पर इफ्तार पार्टी मामले पर अखिलेश यादव का तंज, बोले- हथेली गरम, पुलिस नरम...
Mar 18, 2026, 10:03 IST
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) मंगलवार को राजधानी लखनऊ में नसीमुद्दीन सिद्दी की रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ कई सियासी और सामाजिक हस्तियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम में इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली भी शामिल हुए।
इफ्तार के बाद मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।
बनारस इफ्तार विवाद पर सरकार को घेरा
बनारस में गंगा क्रूज पर इफ्तार करने वाले मुस्लिम युवकों पर FIR दर्ज होने के मामले में अखिलेश यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि “नाव पर इफ्तार मनाने में क्या दिक्कत है? प्रशासन सरकार को खुश करने के लिए इस तरह की कार्रवाई कर रहा है।” उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “डीएम, एसपी और एसओ को भी अच्छा खाना खिलाना चाहिए था… हथेली गरम, पुलिस नरम।”
गंगा क्रूज और प्रदूषण पर उठाए सवाल
अखिलेश यादव ने गंगा में चलने वाले लग्जरी क्रूज का मुद्दा उठाते हुए कहा कि “एक फाइव स्टार जहाज में महंगी शराब परोसी जा रही थी और उसका वेस्ट गंगा में जा रहा था। उस पर क्या कार्रवाई हुई?” उन्होंने आरोप लगाया कि विकास कार्यों के नाम पर गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए, जिससे गंदगी गंगा में पहुंच रही है।
LPG संकट और व्यापार पर चिंता
एलपीजी गैस की समस्या को लेकर सपा प्रमुख ने कहा कि अगर यही स्थिति रही तो व्यापार पर बड़ा असर पड़ेगा। उन्होंने कहा, “हम अफवाह नहीं फैला रहे, बल्कि जमीनी हकीकत बता रहे हैं। जनता जानती है कि असली अफवाह फैलाने वाला कौन है।” उन्होंने सरकार से गैस संकट दूर करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
यूपी और बंगाल चुनाव पर भी बयान
आगामी चुनावों को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक अधिकारियों को नहीं हटाया जाएगा, लेकिन जनता ही बीजेपी को हराने का काम करेगी।
वहीं पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वहां लोगों ने भेदभाव देखा है और जनता फिर से ममता बनर्जी को ही चुनने जा रही है।
कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
गोरखपुर की घटनाओं का हवाला देते हुए अखिलेश यादव ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि “हर दूसरे-तीसरे दिन घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही।”
इफ्तार कार्यक्रम के बहाने सियासी मंच से अखिलेश यादव ने एक बार फिर सरकार पर हमला बोलते हुए कई मुद्दों को उठाया, जिससे प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।