शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर केस करने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर ट्रेन में जानलेवा हमला, नाक काटने की कोशिश
Updated: Mar 8, 2026, 10:13 IST
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ कोर्ट में यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर रीवा एक्सप्रेस ट्रेन में जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना फतेहपुर और कौशांबी जिले के सिराथू रेलवे स्टेशन के बीच हुई बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, आशुतोष ब्रह्मचारी प्रयागराज जा रहे थे, तभी ट्रेन में अज्ञात हमलावर ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और काफी खून बह गया। बताया जा रहा है कि जान बचाने के लिए उन्होंने ट्रेन के टॉयलेट में खुद को बंद कर लिया।
नाक काटने की कोशिश का आरोप
प्रयागराज पहुंचने के बाद आशुतोष ब्रह्मचारी ने बताया कि हमलावर उनकी नाक काटने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने कहा कि इस हमले में उनके शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं, हालांकि फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घटना के बाद वह मेडिकल जांच के लिए अस्पताल पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की।
जीआरपी में शिकायत, साजिश का आरोप
आशुतोष ब्रह्मचारी ने प्रयागराज में जीआरपी में एफआईआर दर्ज कराने के लिए अर्जी दी है। उन्होंने इस हमले के पीछे साजिश होने की आशंका जताई है और शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद समेत कुछ अन्य लोगों पर शक जताया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों को खंगाल रही है।
पहले भी लगा चुके हैं गंभीर आरोप
गौरतलब है कि आशुतोष ब्रह्मचारी पहले भी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगा चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि बाढ़ प्रभावित इलाकों से युवा बटुकों को आश्रमों में लाया गया और उनके साथ गलत व्यवहार किया गया।
प्रयागराज में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी आशुतोष ब्रह्मचारी ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर कई गंभीर आरोप लगाए थे और कुछ अन्य लोगों के नाम भी लिए थे, जिन्हें उन्होंने इस मामले में जिम्मेदार बताया था।
फिलहाल ट्रेन में हुए इस हमले के बाद मामला और ज्यादा संवेदनशील हो गया है और पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है।