चोरी के आरोप से आहत बेकरी कर्मचारी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- ‘मैं चोर नहीं हूं’...
Updated: Feb 2, 2026, 11:33 IST
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। मडियांव थाना क्षेत्र में स्थित गुड बेकरी (Good Bakery) में काम करने वाले कर्मचारी अंशु कश्यप ने रविवार को रेस्टोरेंट की पहली मंजिल पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने खुद को निर्दोष बताते हुए मालिक पर 500 रुपये की चोरी का आरोप लगाने का जिक्र किया है।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और सुसाइड नोट को जब्त कर लिया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, अंशु कश्यप गुड बेकरी में काम करता था। पुलिस को उसकी जेब से जो सुसाइड नोट मिला है, उसमें लिखा है कि 500 रुपये के हिसाब में गड़बड़ी मिलने पर बेकरी मालिक ने उस पर चोरी का आरोप लगाया और सबके सामने डांट-फटकार व बेइज्जती की। इस आरोप से अंशु मानसिक रूप से बेहद आहत हो गया।
सुसाइड नोट में अंशु ने लिखा है कि वह अपने मालिक के प्रति हमेशा वफादार रहा, लेकिन चोरी का आरोप वह बर्दाश्त नहीं कर सका। उसने नोट में अपनी मां का ख्याल रखने की बात लिखते हुए कहा है— “मैं चोर नहीं हूं।”
रेस्टोरेंट की पहली मंजिल पर लगाई फांसी
मडियांव थाना प्रभारी शिवानंद मिश्रा के अनुसार, अंशु रोज की तरह काम पर आया था। सुबह वह रेस्टोरेंट की पहली मंजिल पर गया और वहीं फांसी लगा ली। शुरुआत में किसी को शक नहीं हुआ, बाद में घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अंशु की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, उसका सुसाइड नोट सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसने इस घटना को और भी संवेदनशील बना दिया है।