बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री निलंबित, शामली के कलेक्टर ऑफिस से अटैच
Updated: Jan 27, 2026, 10:50 IST
उत्तर प्रदेश सरकार ने बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को निलंबित कर दिया है। निलंबन के बाद उन्हें शामली कलेक्ट्रेट कार्यालय से अटैच किया गया है। पूरे मामले की जांच बरेली मंडलायुक्त को सौंपी गई है। इससे पहले सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट पद से अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे ने प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी थी। खास बात यह रही कि उन्होंने 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के दिन इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया। उनका कहना था कि प्रयागराज के माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्यों के साथ हुई घटना के विरोध में उन्होंने यह कदम उठाया।
इस्तीफे में लगाए गंभीर आरोप
राज्यपाल और निर्वाचन आयोग को भेजे गए सात पन्नों के इस्तीफे में अलंकार अग्निहोत्री ने बेहद तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने लिखा कि अब केंद्र और राज्य में न जनतंत्र बचा है और न ही गणतंत्र, बल्कि देश में “भ्रमतंत्र” चल रहा है। उन्होंने यहां तक कहा कि देश में अब “देशी सरकार नहीं, विदेशी जनता पार्टी की सरकार” है। साथ ही उन्होंने यूजीसी के नए कानून का भी विरोध जताया।
इस्तीफे में उन्होंने खुद को उत्तर प्रदेश सिविल सेवा 2019 बैच का राजपत्रित अधिकारी बताया और अपनी शिक्षा बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से होने का उल्लेख किया। उन्होंने प्रयागराज माघ मेले के दौरान मौनी अमावस्या स्नान के समय शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, उनके शिष्यों और ब्राह्मणों के साथ कथित मारपीट का जिक्र किया।
अलंकार अग्निहोत्री ने लिखा कि वृद्ध आचार्यों और बटुक ब्राह्मणों के साथ दुर्व्यवहार किया गया, उनकी शिखा पकड़कर घसीटा गया, जो धार्मिक और सांस्कृतिक प्रतीकों का अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना ब्राह्मण समाज और साधु-संतों की अस्मिता पर हमला है।
ब्राह्मण विरोधी सोच का आरोप
पत्र में आगे कहा गया कि प्रयागराज की घटना से यह साफ होता है कि स्थानीय प्रशासन और मौजूदा सरकार ब्राह्मण विरोधी मानसिकता के साथ काम कर रही है। उन्होंने इसे गंभीर और चिंताजनक बताया और कहा कि ऐसे कृत्य एक साधारण ब्राह्मण की आत्मा को झकझोर देते हैं।
यूजीसी कानून के विरोध में पोस्टर, तस्वीर वायरल
इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर अलंकार अग्निहोत्री की एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें वे पोस्टर लेकर खड़े नजर आए। पोस्टर पर लिखा था— “#UGC_रोल_बैक, काला कानून वापस लो। शंकराचार्य और संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान।”
डीएम आवास पर बंधक बनाने का आरोप
सोमवार शाम अलंकार अग्निहोत्री डीएम आवास पहुंचे, जहां वे करीब एक घंटे तक रुके। बाहर निकलने के बाद उन्होंने गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि डीएम आवास पर उन्हें 45 मिनट तक बंधक बनाकर रखा गया।
उन्होंने दावा किया कि उन्होंने सचिव दीपक पांडेय को फोन कर बताया कि उन्हें बंधक बनाया गया है, इसके बाद ही उन्हें छोड़ा गया।
सिटी मजिस्ट्रेट ने यह भी आरोप लगाया कि लखनऊ से आए एक कॉल में उनके साथ अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि डीएम स्पीकर फोन पर बात कर रहे थे और दूसरी तरफ से एक वरिष्ठ अधिकारी ने गाली-गलौज की।
इस्तीफा वापसी की मांग और सियासी बयानबाजी
कर्मचारी कल्याण सेवा समिति बरेली कॉलेज के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसकी वापसी की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि सिटी मजिस्ट्रेट जैसे अधिकारी को भी यह महसूस हो रहा है कि माघ मेले में शंकराचार्य के शिष्यों के साथ अभद्रता हुई, तो सरकार को गंभीरता दिखानी चाहिए।
वहीं सपा नेता रविदास मेहरोत्रा ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार शंकराचार्य जी को परेशान कर रही है और उन्हें माघ मेले में स्नान से रोका गया। दूसरी ओर भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने इस पूरे मामले पर कहा, “न तो मैं उन्हें जानता हूं और न ही उनके बारे में सुना है। कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें राजनीति की बू आने लगती है और वे ऐसे बहाने तलाशने लगते हैं।”
फिलहाल अलंकार अग्निहोत्री के निलंबन के बाद यह मामला और गंभीर हो गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि पूरे घटनाक्रम के पीछे सच्चाई क्या है।