UP में स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, माइनस बैलेंस पर भी नहीं कटेगी बिजली!
Apr 25, 2026, 10:17 IST
उत्तर प्रदेश सरकार ने स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। अब जिन लोगों के घरों में 1 किलोवाट का बिजली कनेक्शन है, उनका बैलेंस नेगेटिव होने पर भी 30 दिनों तक बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा।
ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इससे आर्थिक तंगी या अन्य कारणों से समय पर रिचार्ज नहीं करा पाने वाले छोटे घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ी सहूलियत मिलेगी।
2 किलोवाट उपभोक्ताओं को भी राहत
सरकार ने 2 किलोवाट तक के घरेलू कनेक्शन धारकों को भी राहत दी है। अगर उनका बैलेंस 200 रुपये तक माइनस हो जाता है, तब भी बिजली सप्लाई जारी रहेगी और कनेक्शन नहीं काटा जाएगा।
लागू हुआ 5-स्टेप SMS अलर्ट सिस्टम
बिजली विभाग ने अब नया 5-स्टेप SMS अलर्ट सिस्टम लागू किया है। यानी किसी भी उपभोक्ता का कनेक्शन काटने से पहले विभाग की ओर से 5 बार मैसेज भेजकर सूचना दी जाएगी।
इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को समय देना है, ताकि वे समय रहते अपना बिल या रिचार्ज जमा कर सकें।
गर्मी को देखते हुए सरकार अलर्ट
भीषण गर्मी को देखते हुए सरकार बिजली व्यवस्था को लेकर सतर्क है। ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को निगरानी बढ़ाने और बिजली आपूर्ति सुचारु रखने के निर्देश दिए हैं।
सरकार के मुताबिक प्रदेश में अब तक करीब 30 लाख नए बिजली के खंभे लगाए जा चुके हैं और ट्रांसफार्मरों की क्षमता भी बढ़ाई गई है।
‘बिजली संकट नहीं होने देंगे’
सरकार का दावा है कि उत्तर प्रदेश अब देश में सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई करने वाले राज्यों में शामिल हो गया है और गर्मी के मौसम में लोगों को बिजली संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा।