{"vars":{"id": "130921:5012"}}

लखनऊ में BJP की ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’,15 हजार महिलाओं संग पैदल चले CM योगी, कहा-  सपा और कांग्रेस के कृत्य...

 
लखनऊ में महिला आरक्षण बिल पास न होने को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ निकाली। इस पदयात्रा में Yogi Adityanath खुद शामिल हुए और करीब 15 हजार महिलाओं के साथ पैदल चले। उनके साथ दोनों डिप्टी सीएम, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

सीएम आवास से विधानसभा तक पदयात्रा

यह पदयात्रा मुख्यमंत्री आवास से शुरू होकर विधानसभा तक करीब 2 किलोमीटर चली। भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी देखने को मिली। रास्ते में गर्मी को देखते हुए प्याऊ और एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई थी।

योगी का विपक्ष पर हमला

सीएम योगी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि सपा और कांग्रेस के कृत्य हमेशा महिला विरोधी रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं में इन पार्टियों के प्रति गुस्सा साफ नजर आ रहा है।

उन्होंने कहा, देश में केवल चार जातियां हैं- महिला, गरीब, युवा और किसान। सरकार की हर योजना के केंद्र में महिलाएं हैं।”

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बयान

Pankaj Chaudhary ने कहा कि सपा-कांग्रेस ने अपने फैसलों से 80% महिलाओं का नुकसान किया है। उन्होंने दावा किया कि महिलाओं के मन में इन दलों के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है।

पदयात्रा में शामिल महिलाओं ने “नारी के सम्मान में भाजपा मैदान में” और विपक्ष के खिलाफ नारे लगाए। वहीं, माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने सपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए उनकी तुलना मेंढक से कर दी।

आंदोलन जारी रखने का आह्वान

सीएम योगी ने कहा कि यह आंदोलन यहीं खत्म नहीं होगा, बल्कि इसे बूथ, मंडल, ब्लॉक और जिला स्तर तक ले जाया जाएगा। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन?

इस रैली में गठबंधन दलों के नेता भी शामिल हुए, जिनमें Om Prakash Rajbhar और Ashish Patel जैसे नाम शामिल हैं। राजनीतिक जानकार इसे भाजपा का बड़ा शक्ति प्रदर्शन मान रहे हैं।