बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर: आरोपी मयंक सैनी पुलिस एनकाउंटर में घायल, जिम पर चलेगा बुलडोजर
Apr 27, 2026, 10:51 IST
बुलंदशहर में तीन दोस्तों की हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार सुबह आरोपी मयंक सैनी को एनकाउंटर में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं जिस जिम में ट्रिपल मर्डर की वारदात हुई थी, उस पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।
पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश
शोभित कुमार के मुताबिक, मयंक सैनी को रात करीब 3 बजे गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उसने बताया कि वारदात में इस्तेमाल किया गया देसी तमंचा फ्लाईओवर के नीचे छिपाया गया है।
सोमवार सुबह करीब 5 बजे पुलिस आरोपी को लेकर मौके पर पहुंची। इसी दौरान मयंक ने पुलिसकर्मी को धक्का देकर तमंचा उठा लिया और भागते हुए फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मयंक के बाएं पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। मौके से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं।
केक लगाने को लेकर हुआ था विवाद
यह सनसनीखेज वारदात शनिवार देर रात RJS फिटनेस जिम में हुई थी।
बताया गया कि आरोपी जीतू सैनी का जन्मदिन मनाया जा रहा था। पार्टी के दौरान किसी ने उसके चेहरे पर केक लगा दिया, जिससे वह भड़क गया। मामूली कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी और उसके साथियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
इस गोलीबारी में भाजपा सभासद के भाई मनीष सैनी, भतीजे आकाश और चचेरे भाई अमरदीप सैनी की मौत हो गई।
मुख्य आरोपी जीतू सैनी अब भी फरार
पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी जीतू सैनी अभी फरार है। पुलिस ने इस मामले में जीतू और मयंक समेत 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि दो अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
जिम सील, अवैध निर्माण पर कार्रवाई
घटना के बाद बुलंदशहर विकास प्राधिकरण ने जिम को सील कर दिया है।
जिम के बाहर अवैध निर्माण का नोटिस चस्पा किया गया है और मालिक को दस्तावेज जमा करने के लिए समय दिया गया है। प्रशासन ने साफ किया है कि नक्शा स्वीकृत न मिलने पर जिम पर बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा आरोपियों के घरों पर भी नोटिस चस्पा कर आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।