काशी से अयोध्या तक विकास गिनाते हुए विपक्ष पर बरसे CM योगी, बोले- अब माफिया नहीं, ब्रह्मोस बन रहा है
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित 'शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन' को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी का विरोध करते-करते अब देश और उसकी आस्था का भी विरोध करने लगे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब बाबरी ढांचे का समर्थन किया जाता है या लैंड जिहाद और लव जिहाद जैसे मुद्दों पर खुलकर पक्ष लिया जाता है, तब उन्हें देश और प्रदेश की आस्था की कोई चिंता नहीं होती। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष केवल वोट बैंक की राजनीति के लिए काम कर रहा है और भारत की धार्मिक आस्थाओं पर प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से प्रहार करने का कोई मौका नहीं छोड़ता।
काशी, अयोध्या और मथुरा के विकास का किया जिक्र
सीएम योगी ने कहा कि कुछ वर्ष पहले तक किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि काशी विश्वनाथ धाम इतना भव्य स्वरूप लेगा या अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि और पूरी नगरी का ऐसा विकास होगा, जो त्रेतायुग की याद दिलाए। उन्होंने कहा कि मथुरा और वृंदावन का भी तेजी से विकास हो रहा है और यह सब डबल इंजन की सरकार की देन है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में रेलवे, मेट्रो, रैपिड रेल जैसी आधुनिक परियोजनाओं के साथ-साथ रक्षा क्षेत्र में भी उत्तर प्रदेश नई पहचान बना रहा है। "आज हम ड्रोन भी बना रहे हैं और ब्रह्मोस मिसाइल भी।"
'पहले माफिया पलते थे, अब रक्षा उत्पादन हो रहा है'
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में माफिया को संरक्षण मिलता था और कई जिलों में अवैध हथियार व बम बनाने का नेटवर्क चलता था। उन्होंने दावा किया कि अब उत्तर प्रदेश रक्षा उत्पादन का बड़ा केंद्र बन रहा है और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए अत्याधुनिक हथियारों का निर्माण किया जा रहा है।
'विकास और सुशासन से विपक्ष परेशान'
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज प्रदेश में विकास, सुरक्षा और सुशासन का मॉडल दिखाई दे रहा है। डबल इंजन की सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि विपक्षी दल परेशान हैं, क्योंकि जिन लोगों को पहले जाति के आधार पर बांटने की कोशिश की जाती थी, उन्हें अब विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य भारत की एकता, अखंडता और विकास को आ