बंगाल में ममता बनर्जी पर गरजे CM योगी, बोले- दीदी को चिंता है, हिंदू ज्यादा हो गए तो...
Apr 25, 2026, 18:46 IST
योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान तृणमूल कांग्रेस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि टीएमसी सरकार ने बंगाल को अराजकता, माफियाराज और भ्रष्टाचार की ओर धकेल दिया है।
नबद्वीप विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि ममता बनर्जी ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) का विरोध इसलिए किया, क्योंकि उन्हें डर है कि हिंदुओं की संख्या बढ़ने पर “सड़कों पर इफ्तारी कैसे होगी।”
‘बंगाल अब अराजकता स्वीकार नहीं करेगा’
सीएम योगी ने कहा कि पहले चरण के मतदान में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हमले हुए, लेकिन जनता सब देख रही है।
उन्होंने कहा, “4 मई को चुनाव परिणाम आने के बाद टीएमसी के गुंडों को छिपने की जगह नहीं मिलेगी। बंगाल अब अराजकता स्वीकार नहीं करेगा।”
योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस, वामपंथी दलों और टीएमसी पर बंगाल को लूट और भ्रष्टाचार की राजनीति में धकेलने का आरोप लगाया।
‘डबल इंजन सरकार से बदलेगा बंगाल’
सीएम योगी ने दावा किया कि बंगाल की जनता ने इस बार बदलाव का मन बना लिया है और राज्य में “डबल इंजन सरकार” लाने का फैसला कर लिया है।
उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार बनने पर राज्य में विकास तेज गति से होगा और कानून व्यवस्था मजबूत होगी।
चैतन्य महाप्रभु का किया उल्लेख
सभा के दौरान सीएम योगी ने चैतन्य महाप्रभु को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने “हरे कृष्णा, हरे रामा” के संदेश से सनातन संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाई।
उन्होंने कहा कि आज भी इस्कॉन के संत उसी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं और हिंदू समाज को एकजुट करने का कार्य कर रहे हैं।
‘टीएमसी घुसपैठियों को संरक्षण दे रही’
योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि बंगाल में घुसपैठ, कटमनी और माफियाराज चरम पर है। उन्होंने कहा कि लैंड, सैंड और कैटल माफिया राज्य में हावी हैं और केंद्र से आने वाला पैसा जनता तक नहीं पहुंच पा रहा।
उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन करते हुए कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से प्रताड़ित होकर आए हिंदुओं, सिखों, जैन और बौद्ध समुदाय के लोगों को नागरिकता देना जरूरी है।
‘दुर्गा पूजा और जय श्रीराम का विरोध’
सीएम योगी ने आरोप लगाया कि बंगाल में दुर्गा पूजा, मूर्ति विसर्जन और “जय श्रीराम” के नारों का विरोध किया जाता है।
उन्होंने कहा, “मां काली और मां दुर्गा की पूजा कोई नहीं रोक सकता। बंगाल की धरती पर हिंदुओं को बांटने और गोमाता का अपमान करने वालों के खिलाफ आंदोलन होगा। सभा में भारी भीड़ मौजूद रही और समर्थकों ने लगातार “योगी-योगी” के नारे लगाए।