सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह शादी की डेट फिक्स, इस दिन लेंगे सात फेरे
मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज और भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी की तारीख तय हो गई है। प्रिया सरोज के पिता और केराकत विधायक तूफानी सरोज ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों परिवारों की सहमति से 4 दिसंबर को विवाह समारोह आयोजित करने का फैसला लिया गया है। शादी लखनऊ के रमाडा होटल में होगी।
विधायक तूफानी सरोज के मुताबिक, शादी की तारीख और आयोजन स्थल को लेकर दोनों परिवारों के बीच सहमति बन चुकी है। विवाह समारोह की तैयारियां भी लगभग पूरी कर ली गई हैं। शादी पूरे पारंपरिक रीति-रिवाज और विधि-विधान के साथ संपन्न कराई जाएगी।
प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की सगाई जून 2025 में हुई थी। सगाई के बाद से ही दोनों की जोड़ी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। अब शादी की तारीख सामने आने के बाद एक बार फिर दोनों चर्चा में हैं। माना जा रहा है कि विवाह समारोह में राजनीति, प्रशासन और क्रिकेट जगत से जुड़े कई नामचीन चेहरे शामिल हो सकते हैं।
इस शादी को लेकर दोनों के प्रशंसकों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। एक तरफ प्रिया सरोज राजनीति में सक्रिय हैं, वहीं रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके हैं। ऐसे में दोनों की शादी को लेकर लोगों की नजरें अब 4 दिसंबर पर टिकी हैं।