बकरीद की छुट्टी बदली, अब 27 की जगह इस दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश
उत्तर प्रदेश सरकार ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) के सार्वजनिक अवकाश की तारीख में बदलाव किया है। पहले घोषित अवकाश 27 मई 2026, बुधवार को था, लेकिन अब इसे बदलकर 28 मई गुरुवार को कर दिया गया है।
सामान्य प्रशासन अनुभाग, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार बकरीद की तारीख चंद्र दर्शन पर निर्भर करती है। चूंकि प्रदेश में ईद-उल-अजहा 28 मई को मनाई जाएगी, इसलिए उसी दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया गया है।
सरकार की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि 27 मई को घोषित अवकाश अब प्रभावी नहीं रहेगा और उसकी जगह 28 मई, गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश माना जाएगा। इस फैसले के बाद सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और अन्य सरकारी विभागों में 28 मई को अवकाश रहेगा। वहीं, प्रशासनिक स्तर पर संबंधित विभागों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।