अखिलेश की बेटी पर अभद्र टिप्पणी पड़ी भारी, 4 पर FIR, भड़के OP राजभर, बोले- अदिति मेरी भी बेटी...
Jun 12, 2026, 11:57 IST
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बड़ी बेटी अदिति यादव को लेकर सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले ने राजनीतिक और कानूनी रूप ले लिया है। इस मामले में कानपुर और प्रतापगढ़ में अलग-अलग FIR दर्ज की गई हैं। आरोप है कि सोशल मीडिया पर अदिति यादव के खिलाफ अभद्र और भ्रामक पोस्ट साझा कर उनकी तथा उनके परिवार की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया।
कानपुर में भरत पटेल, नागेश्वर सिंह बघेल और विनोद यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जबकि प्रतापगढ़ में 'शीतला सुजान कवि' नामक सोशल मीडिया आईडी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
राजभर बोले- अदिति मेरी भी बेटी है
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि अदिति यादव उनकी भी बेटी समान हैं और उनके खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि ऐसी हरकत करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
हालांकि राजभर ने इस दौरान समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक विरोधियों और उनके परिवारों के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियां कराने की संस्कृति गलत है। राजभर ने दावा किया कि इस प्रकार की हरकतों में किसी सपाई की संलिप्तता भी सामने आ सकती है।
भाजपा विधायक ने भी जताई नाराजगी
भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह ने भी सोशल मीडिया पर फैलाए गए आपत्तिजनक पोस्टों की निंदा की। उन्होंने कहा कि किसी भी बेटी या महिला के सम्मान को राजनीति का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ रही हैं अदिति
इस बीच अदिति यादव के एक पूर्व सहपाठी आदर्श यादव ने फेसबुक पर पोस्ट कर वायरल दावों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि अदिति यादव लंदन में नहीं, बल्कि दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
कानपुर में अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव ने दर्ज कराई शिकायत
कानपुर साइबर थाने में समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रवीण यादव की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि भरत कुमार पटेल नामक सोशल मीडिया अकाउंट से अदिति यादव के बारे में भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट साझा की गई। साथ ही एक कथित रूप से एडिट की गई तस्वीर भी पोस्ट की गई, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि उक्त पोस्ट पर नागेश्वर सिंह बघेल और विनोद कुमार यादव ने भी आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। पुलिस ने महिला की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने, जालसाजी और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस कर रही जांच
डीसीपी क्राइम श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि प्राप्त शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस पूरे घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया पर महिलाओं के सम्मान, फेक पोस्ट और डिजिटल जिम्मेदारी को लेकर बहस तेज हो गई है।