Israel Iran War: प्री-वेडिंग शूट के लिए दुबई गए यूपी के पांच लोग फंसे, प्रधानमंत्री मोदी से की मदद की अपील
Mar 3, 2026, 10:28 IST
चंदौली। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के चलते उड़ान सेवाएं प्रभावित होने से उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले का एक परिवार दुबई में फंस गया है। प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए गए दूल्हा-दुल्हन समेत दोनों परिवारों के पांच सदस्य फिलहाल दुबई में एक होटल में रुके हुए हैं और उनकी वापसी की कोई निश्चित तारीख तय नहीं हो सकी है।
अप्रैल में होनी है शादी
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के कोयला व्यापारी अजय जैन के बड़े बेटे प्रिंस जैन (27) की अप्रैल में शादी प्रस्तावित है। शादी से पहले प्री-वेडिंग शूट के लिए वह अपनी मंगेतर पायल जैन (26) के साथ दुबई गए थे। उनके साथ प्रिंस का छोटा भाई अरिहंत (19), पायल का भाई मोनू जैन (30) और उनकी पत्नी मुस्कान (28) भी मौजूद हैं।
परिवार के सदस्य 25 फरवरी को वाराणसी से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे और 27 फरवरी को दुबई पहुंचे। उनकी वापसी 2 मार्च को निर्धारित थी, लेकिन क्षेत्रीय तनाव के कारण उड़ानें बाधित हो गईं।
ईरान से जुड़े संघर्ष का असर
परिवार के मुखिया अजय जैन ने बताया कि ईरान से जुड़े संघर्ष और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण कई उड़ान सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई हैं। इसी वजह से उनके बच्चे और रिश्तेदार तय समय पर वापस नहीं लौट सके।
उन्होंने बताया कि दुबई में फंसे परिवार के सदस्यों ने भारतीय दूतावास से संपर्क किया, जहां से उन्हें संबंधित एयरलाइन से संपर्क करने की सलाह दी गई। हालांकि एयरलाइन की ओर से भी फिलहाल वापसी को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।
बुर्ज खलीफा के पास होटल में ठहरे
पांचों सदस्य दुबई में बुर्ज खलीफा के पास स्थित एक होटल में ठहरे हुए हैं। परिवार लगातार उनके संपर्क में है, लेकिन अनिश्चितता के कारण चिंता बनी हुई है।
प्रधानमंत्री से लगाई गुहार
अजय जैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप कर उनके बच्चों और परिजनों की सुरक्षित एवं शीघ्र वापसी सुनिश्चित करने की अपील की है।
परिवार अब सरकार और दूतावास से मदद की उम्मीद लगाए बैठा है, ताकि शादी से पहले सभी सुरक्षित भारत लौट सकें।