{"vars":{"id": "130921:5012"}}

लखनऊ चारबाग स्टेशन पर बड़ा हादसा, प्लेटफॉर्म का टिन शेड गिरा; TTE समेत 3 घायल

 

लखनऊ के चारबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर बड़ा हादसा हो गया। प्लेटफॉर्म का टिन शेड अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिसमें एक टीटीई समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में टीटीई Bhupendra और यात्री अभिषेक व साहिल शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। Railway Protection Force की टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

समय रहते रोकी गई ट्रेन

हादसे के समय प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर Howrah-Dehradun Express पहुंचने वाली थी। स्थिति को देखते हुए ट्रेन को समय रहते रोक दिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

रेलवे अधिकारियों ने मौके पर क्रेन मंगवाई है। क्रेन की मदद से गिरे हुए टिन शेड को हटाने का काम किया जा रहा है।

टीटीई का पैर फ्रैक्चर, यात्री की जांघ बुरी तरह जख्मी

घटना में टीटीई भूपेंद्र का पैर गंभीर रूप से फ्रैक्चर हो गया है। वहीं यात्री साहिल की जांघ टिन शेड के नीचे दबने से बुरी तरह जख्मी हो गई। हादसे के बाद घायल दर्द से कराहते रहे।

तीनों घायलों को इलाज के लिए आलमबाग स्थित Ajanta Hospital में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

प्लेटफॉर्म पर चल रहा था निर्माण कार्य

जानकारी के मुताबिक, प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर टिन शेड को दोबारा बनाया जा रहा था। रेलवे प्रशासन ने इस प्लेटफॉर्म को पहले ही ब्लॉक कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद यात्री वहां पहुंच रहे थे।

यात्रियों ने आरोप लगाया कि लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है। फिलहाल रेलवे अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं।