{"vars":{"id": "130921:5012"}}

Meerut: पत्नी नहीं दिखाती थी फोन, तो पति ने कर ली खुदकुशी

 

Merrut : जिले शताब्दीनगर सेक्टर-4 बी में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 40 वर्षीय जयवीर ने पत्नी के मोबाइल इस्तेमाल को लेकर उपजे अविश्वास के चलते खुदकुशी कर ली।

किराए के मकान में रह रहा था परिवार

जयवीर मूल रूप से मवाना कस्बे के मखदूमपुर रोड का निवासी था। वह अपनी पत्नी गुड़िया, बेटी मानसी और बेटे वंश के साथ शताब्दीनगर में किराए पर रह रहा था। पेशे से वह डीजे और जागरण कार्यक्रमों में लाइट लगाने का कार्य करता था।

पत्नी की चैटिंग पर शक बना मौत की वजह

परिवारजनों और बच्चों के अनुसार, गुड़िया अक्सर मोबाइल पर चैट किया करती थी। जयवीर को इस बात पर संदेह हो गया था। जब वह पत्नी से मोबाइल दिखाने को कहता तो गुड़िया मना कर देती, जिससे घर में अक्सर झगड़े होते रहते थे।

गुरुवार की रात और शुक्रवार सुबह भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर तीखी बहस हुई। इसके कुछ समय बाद जयवीर ने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और छत की कड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस कर रही जांच, अभी नहीं दी गई तहरीर

एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि मृतक के बच्चों से हुई पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ कि पिता को मां पर अविश्वास था, जो तनाव का कारण बना। हालांकि परिजनों की ओर से अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच अपने स्तर पर कर रही है।