मिर्जापुर: सोशल माडिया पर हिन्दू - देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार
Mirzapur : मिर्जापुर के चुनार में सोशल मीडिया निगरानी अभियान के तहत पुलिस ने फेसबुक पर हिंदू देवी–देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में विनीत बौद्ध को गिरफ्तार किया। आरोपी पर धारा 196, 299, 353(2) बीएनएस व आईटी एक्ट 67 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की गई।
Mirzapur : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देश पर सोशल मीडिया गतिविधियों पर निगरानी अभियान के तहत चुनार पुलिस ने फेसबुक पर हिंदू देवी–देवताओं के प्रति अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विनीत बौद्ध, पुत्र बसंत लाल, निवासी बगहा सचिवालय के पास, थाना चुनार, जनपद मीरजापुर के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि 30 नवंबर 2025 को सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर आरोपी द्वारा देवी–देवताओं के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी की गई, जिसके बाद थाना चुनार में मु.अ.सं. 567/2025, धारा 196, 299, 353(2) बीएनएस तथा आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को आज 1 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
एसएसपी मीरजापुर ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर किसी भी प्रकार की धार्मिक, साम्प्रदायिक या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।