अब जीने की इच्छा खत्म...लखनऊ में पुलिस मुख्यालय के ASI ने की आत्महत्या, कमरे से फंदे से लटका मिला शव
May 2, 2026, 10:09 IST
लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में पुलिस मुख्यालय में तैनात एक एएसआई ने आत्महत्या कर ली। सतेंद्र वर्मा का शव शुक्रवार को उनके किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे पुलिस ने तोड़कर शव बाहर निकाला। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
भाई ने दी पुलिस को सूचना
सतेंद्र वर्मा मूल रूप से फतेहपुर के रहने वाले थे और उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय में तैनात थे। वह अहिमामऊ गांव में किराए के कमरे में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहे थे। परिजनों के अनुसार, दो दिनों से उनका फोन बंद आ रहा था। शुक्रवार को उनके भाई देवेंद्र वर्मा कमरे पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
मां ने युवती पर लगाए आरोप
मृतक की मां सुखरानी देवी ने आरोप लगाया कि करीब डेढ़ साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए सतेंद्र की पहचान वैदिका मिश्रा नाम की युवती से हुई थी। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन युवती के परिवार के विरोध के बाद रिश्ता टूट गया। मां का आरोप है कि इसके बाद युवती सतेंद्र से पैसों की मांग करने लगी थी और उसके परिजन धमकी भी देते थे।
सुसाइड नोट में क्या लिखा?
पुलिस को मिले सुसाइड नोट में सतेंद्र ने लिखा है कि वह लंबे समय से मानसिक तनाव में थे। उन्होंने अपने परिवार से माफी मांगते हुए लिखा कि अब उनकी जीने की इच्छा खत्म हो गई है। हालांकि, नोट में यह भी लिखा गया है कि उनकी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए।
पुलिस कर रही जांच
सुशांत गोल्फ सिटी थाना के इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि मृतक की मां की तहरीर पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सुसाइड नोट और मोबाइल फोन की जांच कर रही है।