{"vars":{"id": "130921:5012"}}

Road Accident : शादी से लौट रही कार हादसे का शिकार, दो सगे भाइयों समेत छह की मौत, पांच घायल

 

Road Accident : हरदोई जिले के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में शनिवार तड़के भीषण सड़क (Road Accident) हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रही एक कार गाजीपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो सगे भाइयों समेत कुल छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Road Accident : बरात से लौटते वक्त हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, पाली गांव से मंझिला थाना क्षेत्र के कुसुमा गांव में बारात गई थी। तड़के करीब 3 बजे, जब बाराती लौट रहे थे, तभी आलमनगर मार्ग पर गाजीपुर गांव के पास कार का संतुलन बिगड़ गया और वह खाई में पलट गई। कार में कुल 11 लोग सवार थे।

हादसे में छह की मौत, पांच घायल

हादसा इतना भयावह था कि कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में एक ही परिवार के दो सगे भाई भी शामिल हैं।

मृतकों की पहचान:

  • जितेंद्र (35 वर्ष), पुत्र रघुवीर
  • सिद्धार्थ (5 वर्ष), पुत्र जितेंद्र
  • आकाश (22 वर्ष), पुत्र रघुवीर
  • रामू (25 वर्ष), पुत्र विश्राम (कार चालक), निवासी पाली
  • जौहरी (40 वर्ष), पुत्र रामलाल
  • उदयवीर (18 वर्ष), पुत्र अमरीश

घायलों की पहचान:

  • नरेंद्र (18 वर्ष), पुत्र आशाराम
  • रंजीत (18 वर्ष), पुत्र रामप्रकाश
  • अमन (21 वर्ष), पुत्र रामशंकर
  • परविंद (18 वर्ष), पुत्र रामशरण
  • नीरज (17 वर्ष), पुत्र रामशरण
  • अनिल (24 वर्ष), पुत्र मूलचंद (सकरौली), नीरज की मौसी का बेटा

पुलिस ने संभाला मोर्चा

सीओ शाहाबाद अनुज कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के पीछे तेज रफ्तार और वाहन का नियंत्रण खोना मुख्य वजह मानी जा रही है।