संभल बवाल केस : अनुज चौधरी समेत 22 पुलिसकर्मियों पर FIR आदेश देने वाले सीजेएम का तबादला, सुल्तानपुर भेजे गए विभांशु सुधीर
Updated: Jan 21, 2026, 11:49 IST
संभल में 24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल से जुड़े मामले में बड़ा प्रशासनिक घटनाक्रम सामने आया है। तत्कालीन सीओ अनुज चौधरी, तत्कालीन कोतवाल अनुज तोमर समेत 22 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश देने वाले मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) विभांशु सुधीर का अचानक तबादला कर दिया गया है। उन्हें सुल्तानपुर में सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के पद पर नियुक्त किया गया है।
दरअसल, कुछ दिन पहले संभल निवासी यामीन ने सीजेएम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर आरोप लगाया था कि 24 नवंबर 2024 को उनका बेटा आलम ठेले पर बिस्कुट बेचने घर से निकला था। उसी दौरान जामा मस्जिद सर्वे के समय हुए बवाल में फायरिंग हुई, जिसमें आलम को तीन गोलियां लगीं और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यामीन का आरोप है कि पुलिस के डर से उन्होंने बेटे का पता छिपाकर और घरेलू विवाद में घायल बताकर मेरठ में उसका इलाज कराया। आलम की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।
यामीन ने अपनी अर्जी में आरोप लगाया था कि तत्कालीन सीओ अनुज चौधरी और कोतवाल अनुज तोमर ने खुद गोली चलाई थी, जबकि अन्य पुलिसकर्मी भी फायरिंग में शामिल थे। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस लगातार उनका उत्पीड़न कर रही है, इसलिए मजबूर होकर अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा।
इस मामले में सुनवाई करते हुए सीजेएम विभांशु सुधीर ने अनुज चौधरी, अनुज तोमर समेत 22 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे। इससे एक दिन पहले यामीन की पत्नी और आलम की मां शाहजहां ने भी मीडिया से बातचीत में पुलिस पर एफआईआर दर्ज न करने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई थी।
इसी बीच मंगलवार शाम को सीजेएम विभांशु सुधीर के तबादले का आदेश जारी हो गया। इस खबर के सामने आते ही संभल-चंदौसी के अधिवक्ताओं और स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। गौरतलब है कि बवाल के समय संभल के सीओ रहे अनुज चौधरी वर्तमान में फिरोजाबाद जिले में एएसपी के पद पर तैनात हैं।संभल बवाल केस : अनुज चौधरी समेत 22 पुलिसकर्मियों पर FIR आदेश देने वाले सीजेएम का तबादला, सुल्तानपुर भेजे गए विभांशु सुधीर