प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: घर में घुसकर 3 लोगों को कुल्हाड़ी से काट डाला, दौड़ा-दौड़ाकर की गई हत्या!
Jun 16, 2026, 10:12 IST
प्रयागराज। प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र स्थित कुकुरकटवा गांव में सोमवार रात हुए ट्रिपल मर्डर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात हमलावरों ने एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतकों में एक बुजुर्ग पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। हमलावरों ने सभी पर किसी धारदार और भारी हथियार, संभवतः कुल्हाड़ी से हमला किया।
मंगलवार सुबह जब ग्रामीणों की नजर घर पर पड़ी तो घटना का खुलासा हुआ। घर के आहाते से लेकर बाहर तक खून से लथपथ शव पड़े मिले। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान श्यामलाल गुप्ता उर्फ कल्लू (65) तथा उनके दो भाइयों की पत्नियों के रूप में हुई है। वारदात के समय घर में कुल चार लोग मौजूद थे। एक 60 वर्षीय महिला भी घर में थी, जो सुरक्षित है। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
Vivek Chandra Yadav ने बताया कि परिजनों की ओर से प्रेम प्रसंग को लेकर पड़ोस के एक युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है और आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।
पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।