{"vars":{"id": "130921:5012"}}

UP PPS Officers Transfer : यूपी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 206 पीपीएस अफसरों का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

 

उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 200 से अधिक पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस तबादला सूची का असर प्रदेश के 65 से अधिक जिलों पर पड़ा है। लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, आगरा, मेरठ, कानपुर, अलीगढ़, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, अयोध्या, झांसी, बरेली, रामपुर, संभल, बलरामपुर, चित्रकूट, सोनभद्र और मिर्जापुर समेत कई जिलों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

प्रमुख तबादले

  • जितेन्द्र कुमार-द्वितीय को मुख्यमंत्री सुरक्षा, लखनऊ से शाहजहाँपुर भेजा गया।
  • अनुरूद्ध कुमार का महराजगंज से महोबा तबादला किया गया।
  • अशोक कुमार मिश्रा-द्वितीय को भदोही से 30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा भेजा गया।
  • अभिषेक सिंह को कौशांबी से बलरामपुर तैनात किया गया।
  • अजय कुमार श्रोतिया को झांसी से अमरोहा भेजा गया।
  • पंकज पंत का शाहजहांपुर से रामपुर स्थानांतरण हुआ।
  • उदय प्रताप सिंह-द्वितीय को गोरखपुर से एसीपी कमिश्नरेट लखनऊ बनाया गया।
  • संजीव कुमार शर्मा को एसीपी कमिश्नरेट वाराणसी से अलीगढ़ भेजा गया।
  • अवधेश कुमार विश्वकर्मा को 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर से एसीपी कमिश्नरेट वाराणसी की जिम्मेदारी मिली।
  • प्रशान्त सिंह को गोरखपुर से एसीपी कमिश्नरेट वाराणसी भेजा गया।

वाराणसी में नई तैनातियां

वाराणसी कमिश्नरेट में भी कई अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।

  • अवधेश कुमार विश्वकर्मा – सीतापुर से एसीपी वाराणसी
  • प्रशान्त सिंह – गोरखपुर से एसीपी वाराणसी
  • वीर सिंह – फतेहपुर से एसीपी वाराणसी
  • प्रतीक कुमार – अयोध्या से एसीपी वाराणसी
  • अनिल कुमार पाण्डेय – गौतमबुद्धनगर से एसीपी वाराणसी
  • विमल किशोर मिश्रा – प्रयागराज से एसीपी वाराणसी
  • अनिल कुमार वर्मा – आजमगढ़ से एसीपी वाराणसी

लखनऊ में प्रमुख बदलाव

  • विकास कुमार जायसवाल को एसीपी लखनऊ से मुख्यमंत्री सुरक्षा में भेजा गया।
  • राजेश कुमार सिंह को मुख्यमंत्री सुरक्षा से एसीपी लखनऊ बनाया गया।
  • शुभम कुमार को अंबेडकरनगर से एसीपी कमिश्नरेट लखनऊ भेजा गया।
  • अतुल कुमार पाण्डेय को रामपुर से एसीपी लखनऊ नियुक्त किया गया।
  • अभिषेक कुमार पाण्डेय को कानपुर नगर से एसीपी लखनऊ भेजा गया।

प्रयागराज और मेरठ में भी फेरबदल

  • प्रयांक जैन को शाहजहांपुर से स्टाफ ऑफिसर एडीजी जोन प्रयागराज बनाया गया।
  • राज कुमार सिंह द्वितीय को एसीपी लखनऊ से एसीपी प्रयागराज भेजा गया।
  • सौम्या सिंह को गौतमबुद्धनगर से मेरठ भेजा गया।
  • मनोज कुमार सिंह को झांसी से मंडलाधिकारी मेरठ नियुक्त किया गया।

पीएसी और एसएसएफ में भी बदलाव

  • राशिद अली खान को सीआईडी लखनऊ से 05वीं वाहिनी एसएसएफ सहारनपुर भेजा गया।
  • हरेन्द्र सिंह यादव को पुलिस अकादमी मुरादाबाद से 03वीं वाहिनी एसएसएफ प्रयागराज भेजा गया।
  • मो. रिजवान को सीआईडी मुख्यालय लखनऊ से 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी भेजा गया।
  • सैफुद्दीन बेग को एसीपी प्रयागराज से 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी में तैनाती मिली।

65 से अधिक जिलों में असर

इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल का असर लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर नगर, आगरा, अलीगढ़, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, झांसी, मथुरा, रायबरेली, बरेली, मऊ, जौनपुर, प्रतापगढ़, बलिया, बस्ती, चित्रकूट, चंदौली, सोनभद्र, श्रावस्ती, संभल, रामपुर, हरदोई, देवरिया, हाथरस, पीलीभीत, बदायूं, कन्नौज और अंबेडकरनगर सहित 65 से अधिक जिलों पर पड़ा है।

सरकार का कहना है कि यह तबादले प्रशासनिक आवश्यकता और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं।