{"vars":{"id": "130921:5012"}}

UP Weather Update : यूपी में भीषण गर्मी का कहर, झांसी में पारा 46 डिग्री, आज 30 जिलों में लू का अलर्ट

 

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश (UP Weather Update) में गर्मी ने एक बार फिर से कहर बरपाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के 30 जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। लू के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं, खासकर दक्षिण और पश्चिमी क्षेत्रों में। झांसी में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया- 46 डिग्री सेल्सियस, जो इस सीजन का सबसे गर्म दिन साबित हुआ। वहीं, कई जिलों में लू के थपेड़े लोगों को बेहाल कर रहे हैं।

UP Weather Update : कहां-कहां पारा चढ़ा

मौसम विभाग (UP Weather Update) के अनुसार हमीरपुर, बांदा, कानपुर देहात जैसे इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, जहां तापमान 44 से 45 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। लखनऊ में भी गर्मी का असर जारी है- रविवार को तापमान 41.4 डिग्री था, जो मंगलवार को बढ़कर 42.7 डिग्री तक पहुंच गया।

लू से राहत नहीं, अलर्ट जारी

मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार, इस समय राज्य में मौसम बेहद शुष्क हो गया है, जिससे तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में पछुआ हवाएं लू का कारण बन रही हैं।

  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए 11 जून तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
  • पूर्वी यूपी के लिए यलो अलर्ट लागू है।

बारिश की उम्मीद

हालांकि, डॉ. सिंह ने बताया कि 11 जून के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है और थोड़ी राहत मिल सकती है।

इन जिलों में पारा 40 डिग्री से अधिक

जिला अधिकतम तापमान (°C)
झांसी 46.0
उरई 45.2
आगरा 45.1
बांदा 44.8
हमीरपुर 44.6
कानपुर देहात 44.6
प्रयागराज 44.3
कानपुर शहर 43.9
इटावा 43.4
अलीगढ़ 43.0
वाराणसी 43.0
बुलंदशहर 42.0
सोनभद्र 42.0
सुलतानपुर 42.7
फतेहगढ़ 42.8
फुरसतगंज 42.5
मुरादाबाद 42.4
बहराइच 42.4
गाजीपुर 42.0
अयोध्या 42.0
बस्ती 42.0
मुजफ्फरनगर 41.1
मेरठ 41.1
शाहजहांपुर 41.0
हरदोई 41.5
नजीबाबाद 40.5
गोरखपुर 40.9
बरेली 40.3
लखनऊ 42.7

सलाह

  • सुबह और शाम के समय ही बाहर निकलें।
  • भरपूर पानी पिएं और धूप से बचाव करें।
  • बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।


उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं, लेकिन 11 जून के बाद बारिश की संभावना राहत की उम्मीद जगा रही है। तब तक सावधानी ही बचाव है।