UP Weather : यूपी में मानसून की विदाई से पहले मौसम लेगा यू-टर्न, कई जिलों में बरसेंगे बादल
उत्तर प्रदेश में मानसून अब विदाई की ओर है। आज 20 सितंबर को पश्चिमी यूपी में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है। IMD के ताजा बुलेटिन के मुताबिक फिलहाल पूर्वी और पश्चिमी यूपी, दोनों के लिए कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।
शनिवार को लखनऊ, गोरखपुर, बहराइच और वाराणसी समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार बारिश का दौर अब धीरे-धीरे कमजोर होगा और 22 सितंबर के बाद प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां काफी कम होने की संभावना है। इसके बाद कई इलाकों में धूप और उमस बढ़ सकती है।
लखनऊ में आज अधिकतम तापमान करीब 35°C और न्यूनतम 26°C रहने का अनुमान है, जबकि प्रयागराज में अधिकतम तापमान करीब 35°C के आसपास रह सकता है।
पूर्वी यूपी में 23 से 25 सितंबर के बीच फिर कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि पश्चिमी यूपी में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने की उम्मीद है।