आज का राशिफल: किसे मिलेगा धन लाभ और किसकी बढ़ सकती है परेशानी? जानें सभी 12 राशियों का हाल
आज 24 अक्टूबर 2026 का राशिफल पढ़ें और जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए शनिवार कैसा रहेगा। किन राशियों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं, किसे धन लाभ के संकेत हैं और किसे खर्चों व विवादों से सावधान रहना चाहिए? जानें शुभ रंग और अंक।
आज का राशिफल, 24 अक्टूबर 2026: शनिवार का दिन आश्विन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के साथ शुरू हुआ है। त्रयोदशी तिथि दोपहर 1 बजकर 37 मिनट तक रहेगी, जबकि उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रात 8 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज दोपहर 12 बजकर 42 मिनट पर बुध वक्री गति से तुला राशि में प्रवेश करेंगे। आज पंचक भी है। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, कुछ राशि वालों को नौकरी और करियर में नए अवसर मिल सकते हैं, जबकि कुछ को निराशा का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए शनिवार का दिन कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए शनिवार का दिन अनुकूल रह सकता है। आप माता-पिता के साथ मन की बातें साझा करेंगे। घर से दूर रहकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को परिवार से मिलने का मौका मिल सकता है। परिवार के साथ धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने से मन को शांति मिलेगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और दूरसंचार के माध्यम से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। इससे घर में खुशी का माहौल बनेगा। स्वास्थ्य में सुधार और आर्थिक स्थिति में बेहतरी के संकेत हैं।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 1
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए दिन सामान्य रह सकता है। नकारात्मक सोच उदासी की वजह बन सकती है, इसलिए परिवार में खुशी का माहौल बनाए रखने के लिए सकारात्मक रहने की कोशिश करें। बच्चों से उम्मीद के मुताबिक परिणाम न मिलने पर निराशा हो सकती है। उन्हें अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करना जरूरी होगा। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है और आप अपने खर्चों को पूरा कर सकेंगे।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 8
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। काम के प्रति समर्पण आपको सफलता की ओर आगे बढ़ाएगा। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है। दूसरों से उम्मीद करने के बजाय अपनी मेहनत और क्षमता पर भरोसा रखना फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के साथ फिल्म देखने की योजना बन सकती है। इससे रिश्ते में मधुरता आएगी और वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 5
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। किसी भी मामले में अपनी समझ से निर्णय लेना जरूरी होगा। बड़ों का आशीर्वाद मिलने से सकारात्मकता बढ़ेगी और मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। घर में शुभ समाचार मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और विनम्र स्वभाव की सराहना होगी। हालांकि, खर्चों पर नजर बनाए रखें, क्योंकि पैसों के अनावश्यक इस्तेमाल से आगे परेशानी हो सकती है। बेवजह तनाव लेने से बचें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 6
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के दिन की शुरुआत उत्साह और खुशी के साथ हो सकती है। आप अपने काम पूरे मन से करेंगे और कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। मानसिक परेशानी दूर होने से मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक दायरा बढ़ सकता है और सम्मान में वृद्धि हो सकती है। किसी मित्र का सहयोग लेना पड़ सकता है। विवादों से दूर रहें, क्योंकि छोटी-सी बात परेशानी का कारण बन सकती है। रिश्तेदारों के आने से घर का कार्यक्रम बदल सकता है, लेकिन परिवार में खुशी बनी रहेगी।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए शनिवार अनुकूल रह सकता है। हालांकि, मौसम में बदलाव के कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है, इसलिए सेहत का ध्यान रखें। समाज सेवा से जुड़े लोगों का प्रभाव बढ़ेगा और उन्हें लोगों का सहयोग मिल सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें और दूसरों के विवादों में पड़ने से बचें। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार में प्रेम बढ़ेगा। लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
शुभ रंग: मैजेंटा
शुभ अंक: 8
तुला राशि
तुला राशि वालों का दिन माता-पिता की सेवा में बीत सकता है। जमीन से जुड़ा कोई लेन-देन करने से पहले दस्तावेजों और अन्य जरूरी बातों की अच्छी तरह जांच कर लें। पारिवारिक धार्मिक कार्यक्रम या मनोरंजन के लिए यात्रा की योजना बन सकती है। आपके फैसले फायदेमंद साबित हो सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई से जुड़ी परेशानियों से राहत मिलने की संभावना है। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को अच्छी जगह अवसर मिल सकता है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 2
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए शनिवार अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों और युवाओं को पढ़ाई तथा करियर पर ध्यान केंद्रित करने से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। बच्चों की समस्याओं को समझने और उनका समाधान निकालने के लिए उनके साथ समय बिताएं। कोई नया काम शुरू करने से पहले उसकी अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। आमदनी बढ़ने से राहत मिलेगी और परिवार का माहौल शांत बना रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 3
धनु राशि
धनु राशि वालों का दिन उत्साह से भरा रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों की आमदनी अच्छी रहने की संभावना है। प्रॉपर्टी से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन प्रयासों से काम बनने की उम्मीद है। रिश्तेदारों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और किसी जरूरतमंद की मदद करने का अवसर मिलेगा। मित्रों के साथ थीम पार्क जाने की योजना बन सकती है। सिलाई का काम करने वालों को ग्राहकों से अच्छा लाभ मिल सकता है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 4
मकर राशि
मकर राशि वालों को अपने व्यवहार पर ध्यान देने की जरूरत है। जल्दबाजी और गुस्से में लिया गया फैसला दूसरों के लिए परेशानी पैदा कर सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की आशंका है, इसलिए व्यायाम और खानपान पर ध्यान देना जरूरी होगा। कुछ लोग आपसे मदद की उम्मीद कर सकते हैं। उनकी सहायता करके आप उनकी अपेक्षाओं पर खरे उतर सकते हैं।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 9
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर बन सकते हैं। किसी मुश्किल परिस्थिति में घबराने के बजाय अपनी समझ और कार्यक्षमता से समाधान निकालने की कोशिश करें। अनुभवी और प्रभावशाली लोगों के साथ समय बिताने से आपको सीखने का मौका मिलेगा। वरिष्ठों के मार्गदर्शन पर अमल करना फायदेमंद रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने की संभावना है। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बढ़ सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 1
मीन राशि
मीन राशि वालों का मन उत्साहित रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अच्छे ऑफर मिलने और वेतन में बढ़ोतरी के संकेत हैं। कुछ समय एकांत या आध्यात्मिक स्थल पर बिताने से अच्छा महसूस हो सकता है। भाइयों के बीच चल रहे विवाद का किसी परिजन की मदद से समाधान निकल सकता है। टूर एंड ट्रैवल्स से जुड़े कारोबार में सुधार की संभावना है। काम का बोझ बढ़ने के कारण ओवरटाइम करना पड़ सकता है। किसी बुजुर्ग की मदद करने से मन को संतोष मिलेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 8