{"vars":{"id": "130921:5012"}}

दिसंबर 2026 में कब-कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत? जानें तारीख, मुहूर्त और पूजा विधि

दिसंबर 2026 में दो प्रदोष व्रत रखे जाएंगे। पहला प्रदोष व्रत 6 दिसंबर रविवार और दूसरा 21 दिसंबर सोमवार को होगा। जानिए दोनों व्रत की सही तारीख, भगवान शिव की पूजा का शुभ मुहूर्त, सोम प्रदोष का महत्व और प्रदोष व्रत की पूजा विधि।

 

सनातन धर्म में प्रदोष व्रत भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष महत्व रखता है। यह व्रत हर महीने कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, प्रदोष काल में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से भक्तों को विशेष पुण्य प्राप्त होता है। दिसंबर 2026 में भी दो प्रदोष व्रत पड़ेंगे। आइए जानते हैं इनकी सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और व्रत की विधि।

दिसंबर 2026 में कब-कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत?

हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महीने दो प्रदोष व्रत आते हैं। पहला व्रत कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी और दूसरा शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। इस व्रत में सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल के दौरान भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाती है। दिसंबर में पहला प्रदोष व्रत 6 दिसंबर और दूसरा 21 दिसंबर को रखा जाएगा।

दिसंबर का पहला प्रदोष व्रत कब है?

दिसंबर 2026 का पहला प्रदोष व्रत 6 दिसंबर, रविवार को रखा जाएगा। पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 6 दिसंबर को रात 12 बजकर 51 मिनट पर शुरू होगी और 7 दिसंबर को रात 2 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगी।

प्रदोष काल में पूजा के महत्व को देखते हुए यह व्रत 6 दिसंबर को रखा जाएगा। इस दिन भगवान शिव की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 3 मिनट से शाम 7 बजकर 27 मिनट तक रहेगा।

दिसंबर का दूसरा प्रदोष व्रत कब है?

दिसंबर का दूसरा प्रदोष व्रत 21 दिसंबर, सोमवार को रखा जाएगा। मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 21 दिसंबर को शाम 5 बजकर 36 मिनट पर शुरू होगी और 22 दिसंबर को दोपहर 2 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगी।

इस दिन प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा का शुभ समय शाम 5 बजकर 36 मिनट से शाम 7 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। सोमवार को पड़ने के कारण इस प्रदोष व्रत को सोम प्रदोष व्रत कहा जाता है।

प्रदोष व्रत की पूजा विधि

  • प्रदोष व्रत के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और भगवान शिव का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें।

  • पूजा स्थल की साफ-सफाई करके भगवान शिव की प्रतिमा या शिवलिंग स्थापित करें।

  • शिवलिंग का जल, दूध और पंचामृत से अभिषेक करें। इसके बाद चंदन लगाकर बेलपत्र, फूल और धतूरा अर्पित करें।

  • भगवान शिव को शक्कर और घी से बनी मिठाई का भोग लगाएं।

  • पूजा के दौरान शिव मंत्रों का जाप करें और शिव चालीसा का पाठ करें।

  • प्रदोष व्रत की कथा पढ़ें और घी का दीपक जलाकर भगवान शिव की आरती करें।

  • व्रत रखने वाले भक्त दिनभर उपवास करते हुए भगवान शिव का स्मरण करें।