गुरु पूर्णिमा से लेकर देवशयनी एकादशी तक...जुलाई महीने में पड़ेंगे कई प्रमुख व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
जुलाई 2026 का महीना धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस महीने हिंदू धर्म के कई प्रमुख व्रत और पर्व मनाए जाएंगे। महीने की शुरुआत कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी से होगी, जबकि अंत गुरु पूर्णिमा जैसे महत्वपूर्ण पर्व के साथ होगा।
इस दौरान योगिनी एकादशी, मासिक शिवरात्रि, आषाढ़ अमावस्या, आषाढ़ गुप्त नवरात्रि, जगन्नाथ रथ यात्रा, देवशयनी एकादशी और गुरु पूर्णिमा जैसे कई शुभ अवसर आएंगे। इन तिथियों पर श्रद्धालु पूजा-अर्चना, व्रत और धार्मिक अनुष्ठान करेंगे।
जुलाई 2026 के प्रमुख व्रत और त्योहार
| तारीख |
व्रत / पर्व |
|---|---|
| 3 जुलाई 2026 |
कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी |
| 6 जुलाई 2026 |
कालाष्टमी |
| 10 जुलाई 2026 |
योगिनी एकादशी |
| 12 जुलाई 2026 |
रवि प्रदोष व्रत एवं मासिक शिवरात्रि |
| 14 जुलाई 2026 |
आषाढ़ अमावस्या |
| 15 जुलाई 2026 |
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि प्रारंभ |
| 15 जुलाई 2026 |
जगन्नाथ रथ यात्रा एवं कर्क संक्रांति |
| 17 जुलाई 2026 |
अनिरुद्ध विनायक चतुर्थी |
| 22 जुलाई 2026 |
भड़ली नवमी |
| 25 जुलाई 2026 |
देवशयनी एकादशी |
| 26 जुलाई 2026 |
रवि प्रदोष व्रत |
| 28 जुलाई 2026 |
कोकिला व्रत |
| 29 जुलाई 2026 |
गुरु पूर्णिमा एवं आषाढ़ पूर्णिमा |
जुलाई में इन पर्वों का रहेगा विशेष महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं और यहीं से चातुर्मास का शुभारंभ माना जाता है। वहीं गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन महर्षि वेदव्यास की जयंती भी मनाई जाती है।
इसके अलावा आषाढ़ गुप्त नवरात्रि तंत्र साधना और देवी उपासना के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है, जबकि जगन्नाथ रथ यात्रा भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की भव्य यात्रा के रूप में पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाती है।
नोट: व्रत और त्योहारों की तिथियां पंचांग, स्थान और स्थानीय परंपराओं के अनुसार कुछ स्थानों पर एक दिन आगे-पीछे हो सकती हैं।