{"vars":{"id": "130921:5012"}}

January 2026 Festival List: मकर संक्रांति से लेकर बसंत पंचमी तक, जनवरी में पड़ेगे ये बड़े व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

 

 नया साल 2026 व्रत-त्योहारों के लिहाज से बेहद शुभ संकेतों के साथ शुरू होने जा रहा है। जनवरी का महीना वैसे भी धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से खास माना जाता है और इस बार महीने की शुरुआत ही भगवान शिव और मां पार्वती को समर्पित प्रदोष व्रत से हो रही है। कड़ाके की ठंड के बीच सकट चौथ, मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी जैसे बड़े पर्व श्रद्धालुओं में उत्साह भर देंगे।

पंचांग के अनुसार, 1 जनवरी 2026 को शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और रोहिणी नक्षत्र से जनवरी महीने की शुरुआत होगी। वहीं महीने का समापन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और पुनर्वसु नक्षत्र में होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस महीने में किए गए व्रत-पूजन का विशेष फल मिलता है।

भारत में जनवरी को साल का सबसे ठंडा महीना भी माना जाता है, लेकिन इसके बावजूद श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ व्रत-त्योहार मनाते हैं। खासकर मकर संक्रांति के साथ सूर्य के उत्तरायण होने से शुभ कार्यों की शुरुआत का संयोग भी बनता है।

जनवरी 2026 के प्रमुख व्रत और त्योहारों की सूची

  • 01 जनवरी 2026 (गुरुवार) – प्रदोष व्रत (शुक्ल)

  • 03 जनवरी 2026 (शनिवार) – पौष पूर्णिमा

  • 06 जनवरी 2026 (मंगलवार) – सकट चौथ / संकष्टी चतुर्थी

  • 13 जनवरी 2026 (मंगलवार) – लोहड़ी

  • 14 जनवरी 2026 (बुधवार) – मकर संक्रांति, उत्तरायण

  • 14 जनवरी 2026 (बुधवार) – षटतिला एकादशी

  • 16 जनवरी 2026 (शुक्रवार) – मासिक शिवरात्रि

  • 16 जनवरी 2026 (शुक्रवार) – प्रदोष व्रत (कृष्ण)

  • 18 जनवरी 2026 (रविवार) – मौनी अमावस्या

  • 23 जनवरी 2026 (शुक्रवार) – बसंत पंचमी

  • 25 जनवरी 2026 (रविवार) – रथ सप्तमी

  • 26 जनवरी 2026 (सोमवार) – भीष्म अष्टमी

  • 29 जनवरी 2026 (गुरुवार) – जया एकादशी

  • 30 जनवरी 2026 (शुक्रवार) – प्रदोष व्रत (शुक्ल)

धार्मिक जानकारों के मुताबिक, जनवरी 2026 में पड़ने वाले ये व्रत-त्योहार आध्यात्मिक ऊर्जा, सकारात्मकता और शुभ संयोग लेकर आएंगे। ऐसे में श्रद्धालु समय रहते व्रत-पूजन की तैयारी कर सकते हैं और ठंड के मौसम में आस्था के रंगों के साथ नए साल की शुरुआत कर सकते हैं।