March Festival List 2026: होली से लेकर चैत्र नवरात्रि तक...मार्च में पड़ेगे कई बड़े व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
हिंदू धर्म में मार्च का महीना आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर के तीसरे महीने में कई बड़े पर्व, व्रत और त्योहार पड़ रहे है। इस माह की शुरुआत होली जैसे उल्लासपूर्ण त्योहार से हो रही है और समापन राम नवमी व महावीर जयंती जैसे पावन पर्वों के साथ होगा। आइए एक नजर डालते है मार्च महीने में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट पर...
मार्च 2026 में पड़ने वाले प्रमुख व्रत और त्योहार
तिथि दिन व्रत / त्योहार
1 मार्च 2026 रविवार प्रदोष व्रत
3 मार्च 2026 मंगलवार होलिका दहन, वसंत पूर्णिमा, चंद्र ग्रहण, फाल्गुन पूर्णिमा
4 मार्च 2026 बुधवार होली, चैत्र माह आरंभ, हिंदू नववर्ष
5 मार्च 2026 गुरुवार भाई दूज
6 मार्च 2026 शुक्रवार भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी
8 मार्च 2026 रविवार रंग पंचमी
10 मार्च 2026 मंगलवार शीतला सप्तमी
11 मार्च 2026 बुधवार शीतला अष्टमी, बसोड़ा, कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
15 मार्च 2026 रविवार कृष्ण नृसिंह द्वादशी, पापमोचिनी एकादशी, मीन संक्रांति
16 मार्च 2026 सोमवार प्रदोष व्रत
17 मार्च 2026 मंगलवार मासिक शिवरात्रि
18 मार्च 2026 बुधवार दर्श अमावस्या
19 मार्च 2026 गुरुवार युगादी, गुड़ी पड़वा, चैत्र नवरात्रि आरंभ
20 मार्च 2026 शुक्रवार झूलेलाल जयंती, चंद्र दर्शन
21 मार्च 2026 शनिवार मत्स्य जयंती, गौरी पूजा, गणगौर
22 मार्च 2026 रविवार वासुदेव चतुर्थी
23 मार्च 2026 सोमवार लक्ष्मी पंचमी
24 मार्च 2026 मंगलवार स्कंद षष्ठी, रोहिणी व्रत, यमुना छठ
26 मार्च 2026 गुरुवार राम नवमी, अशोक अष्टमी, दुर्गाष्टमी
27 मार्च 2026 शुक्रवार राम नवमी (इस्कॉन), स्वामीनारायण जयंती
29 मार्च 2026 रविवार कामदा एकादशी
30 मार्च 2026 सोमवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
31 मार्च 2026 मंगलवार महावीर जयंती
4 मार्च को खेली जाएगी होली
साल 2026 में 3 मार्च को होलिका दहन होगा और 4 मार्च को रंगों वाली होली खेली जाएगी। होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व भगवान विष्णु के परम भक्त प्रह्लाद की अटूट श्रद्धा की याद दिलाता है।
होली का त्योहार भगवान श्रीकृष्ण से भी जुड़ा हुआ है। इसलिए मथुरा-वृंदावन में इसकी विशेष धूम देखने को मिलती है। दीपावली के बाद होली हिंदुओं का दूसरा सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है।
3 मार्च को लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण
साल 2026 का पहला और सबसे लंबा चंद्र ग्रहण 3 मार्च, मंगलवार को लगेगा। यह ग्रहण सिंह राशि में होगा और भारत में भी कुछ समय के लिए दिखाई देगा, इसलिए सूतक काल मान्य रहेगा।
चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। भारत में चंद्रोदय शाम 6 बजकर 22 मिनट पर होगा, जिसके कारण ग्रहण लगभग 25 मिनट तक ही दिखाई देगा। हालांकि, अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय का समय थोड़ा भिन्न हो सकता है।
मार्च 2026 का महीना धार्मिक आस्था, उत्सव और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है। होली की मस्ती से लेकर चैत्र नवरात्रि और राम नवमी तक, पूरे महीने भक्तिमय वातावरण बना रहेगा।