आज का राशिफल: नौकरी, कारोबार और परिवार के मामले में कैसा रहेगा आज का दिन, जानें सभी राशियों का हाल
आज का राशिफल 27 नवंबर 2026: संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य जानें। नौकरी, कारोबार, परिवार, प्रेम, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति के लिहाज से शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा? पढ़ें आज का राशिफल, शुभ रंग और सभी राशियों के शुभ अंक।
आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। तृतीया तिथि सुबह 9 बजकर 49 मिनट तक रहेगी, इसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू हो जाएगी। आज रात 11 बजकर 52 मिनट तक शुभ योग रहेगा। वहीं, आर्द्रा नक्षत्र दोपहर 3 बजकर 9 मिनट तक रहेगा। आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत भी रखा जा रहा है। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार का सहयोग मिलेगा और सभी लोग मिलकर किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिलेंगे। आप जीवनसाथी को नया काम शुरू करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। पिता कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए धन खर्च करेंगे और किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह भी लेंगे। बच्चे खेलकूद में व्यस्त रहेंगे।
-
शुभ रंग: गोल्डन
-
शुभ अंक: 4
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। करियर को बेहतर बनाने के लिए किए गए प्रयासों का लाभ मिलेगा और लोगों के बीच आपकी छवि बेहतर होगी। संतान की सफलता से घर में खुशी का माहौल रहेगा। शाम को जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। बच्चे किसी जरूरी काम में आपकी मदद मांग सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और कोई रुका हुआ काम पूरा होने से मानसिक शांति मिलेगी। जीवनसाथी की ओर से उपहार मिलने की संभावना है।
-
शुभ रंग: गुलाबी
-
शुभ अंक: 6
मिथुन राशि
आज का दिन सामान्य से अच्छा रहने वाला है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे और अपने काम समय पर पूरा करने में सफल होंगे। मित्रों की मदद से आय के नए अवसर मिल सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दिन आनंद से भरा रहेगा और दोस्तों के साथ शाम की योजना आपके मूड को बेहतर बनाएगी। विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा।
-
शुभ रंग: नारंगी
-
शुभ अंक: 9
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम समय पर पूरा करने पर ध्यान देना होगा। उच्च अधिकारियों की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। कारोबारी अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाएं लागू करेंगे। अचानक पैसों की जरूरत पड़ सकती है, ऐसे में रिश्तेदारों से मदद मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में सुख और सामंजस्य बना रहेगा।
-
शुभ रंग: लाल
-
शुभ अंक: 2
सिंह राशि
आज भाग्य आपका साथ देगा। बैंक में काम करने वाले लोग अपने कार्यों को तेजी से पूरा कर सकेंगे। प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा और लवमेट किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जा सकते हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपके काम की प्रशंसा होगी और सफलता की दिशा में आगे बढ़ेंगे। विद्यार्थियों को किसी खास विषय पर शांत होकर विचार करने से समाधान मिल सकता है।
-
शुभ रंग: मैरुन
-
शुभ अंक: 1
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने काम में सुधार करने पर पूरा ध्यान देंगे। बच्चे माता-पिता की बात मानेंगे और उनका ख्याल रखेंगे। घर में किसी चीज की मरम्मत करानी पड़ सकती है। महिलाओं को घरेलू कामों से राहत मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और शाम भाई-बहनों के साथ हंसी-मजाक में बीतेगी। जीवनसाथी से परिवार में नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी मिल सकती है। पुरानी समस्याओं का समाधान मिलने के योग हैं।
-
शुभ रंग: लाल
-
शुभ अंक: 5
तुला राशि
आज का दिन खुशियां लेकर आया है। सकारात्मक सोच के साथ काम करने से आपकी रचनात्मक प्रतिभा सामने आएगी और लोगों के बीच सम्मान बढ़ेगा। जो लोग डांस सीखना चाहते हैं, वे सोशल मीडिया की मदद ले सकते हैं। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है और कारोबार में बड़ी सफलता मिल सकती है। नया काम शुरू करने से पहले बड़ों की सलाह जरूर लें। आपका मन आध्यात्मिक गतिविधियों में लगेगा और आप धैर्य के साथ काम पूरा करेंगे।
-
शुभ रंग: केसरिया
-
शुभ अंक: 6
वृश्चिक राशि
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। नवविवाहित दंपति के बीच हल्की नोक-झोंक रिश्ते में मिठास बढ़ाएगी। किसी अनजान व्यक्ति से दोस्ती करने में सावधानी बरतें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और पिता कारोबार में सहयोग करेंगे। लोगों से प्रशंसा मिलने की संभावना है। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। विद्यार्थियों को किसी अच्छी कंपनी में इंटर्नशिप करने का अवसर मिल सकता है।
-
शुभ रंग: सिल्वर
-
शुभ अंक: 6
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। विद्यार्थियों को करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। ऑफिस में काम करते समय ध्यान बनाए रखें और जिम्मेदारियों को समझदारी से पूरा करें। प्रॉपर्टी से जुड़े कारोबार में अच्छा प्रदर्शन रहेगा और रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। छोटे बच्चे किसी खिलौने की मांग कर सकते हैं।
-
शुभ रंग: नीला
-
शुभ अंक: 9
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। पहले किए गए छोटे कामों से भी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। सफलता धीरे-धीरे मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। बड़ों की सलाह ध्यान से सुनें, आगे चलकर यह आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। युवाओं को अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। कारोबार में तरक्की के अवसर मिलेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को पुराने कामों के लिए प्रशंसा मिल सकती है। इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने के लिए दिन अच्छा है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
-
शुभ रंग: पीला
-
शुभ अंक: 5
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोग अपने काम को समय पर पूरा करने में सफल होंगे और ऑफिस से जल्दी निकलने की योजना बना सकते हैं। परिवार में हंसी-मजाक का माहौल रहेगा। कामकाज में घरवालों का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ घूमने जाने की योजना बन सकती है। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी दिन अनुकूल रहेगा।
-
शुभ रंग: पीला
-
शुभ अंक: 6
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा और आप बचत करने के महत्व को समझेंगे। परिवार की कुछ जिम्मेदारियां आपके हिस्से आ सकती हैं, जिन्हें आप अच्छी तरह पूरा करेंगे। आपके काम से परिवार के लोग खुश होंगे। माता-पिता के साथ मन की बातें साझा करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन दूसरे लोगों की तुलना में बेहतर रहने की संभावना है।
-
शुभ रंग: पीच
-
शुभ अंक: 3