{"vars":{"id": "130921:5012"}}

आज का राशिफल : मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें लकी रंग और अंक

आज 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। मघा नक्षत्र और शुभ योग का संयोग बन रहा है। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, करियर, कारोबार, परिवार और स्वास्थ्य से जुड़ा राशिफल और आपका शुभ रंग व लकी नंबर।

 

आज का राशिफल 7 अक्टूबर 2026: बुधवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीद और अवसर लेकर आया है। आज आश्विन कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू होगी। आज द्वादशी तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा। शुभ योग देर रात 2:52 बजे तक रहेगा, जबकि मघा नक्षत्र रात 9:41 बजे तक रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, आइए जानते हैं।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। छात्रों को करियर से जुड़ा कोई बदलाव देखने को मिल सकता है, जो भविष्य में उनके लिए फायदेमंद रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

घरेलू कामकाज में आपकी रुचि रहेगी। मनोरंजन या परिवार के साथ कहीं घूमने की योजना भी बन सकती है। कारोबार में किसी दूसरी कंपनी के साथ काम करने का अवसर मिल सकता है। कुछ लोग आपके लिए मददगार साबित होंगे।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 2

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए दिन बेहतर रहेगा। व्यवस्थित दिनचर्या और खान-पान पर ध्यान देने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप अपने दम पर कई काम पूरे करने में सक्षम होंगे।

कारोबार में उतार-चढ़ाव और आर्थिक स्थिति को देखते हुए परिवार के खर्चों को लेकर कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। घर के रखरखाव से जुड़ी योजना बना रहे हैं तो वास्तु संबंधी नियमों का ध्यान रखना लाभदायक रहेगा।

शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 3

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को आज किसी खास काम में फायदा मिल सकता है। माता-पिता के साथ रिश्ते बेहतर होंगे और जीवनसाथी का सहयोग भी मिलेगा। हालांकि घर के किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।

ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। स्टील कारोबार से जुड़े लोगों को किसी उत्पाद की बढ़ती मांग से लाभ मिलने की संभावना है। काम का दबाव अधिक रहेगा, लेकिन जीवनसाथी का सहयोग जरूरी काम पूरे कराने में मदद करेगा।

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 5

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए दिन उत्साह से भरा रहेगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन अच्छा है। मीडिया और कम्युनिकेशन से जुड़े कारोबार में उपलब्धि मिलने के योग हैं।

व्यावसायिक साझेदारों के साथ रिश्ते बेहतर बनाने पर ध्यान देंगे। परिवार के बुजुर्गों के साथ समय बिताने से आपको उनके अनुभवों से सीखने का मौका मिलेगा। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों की आय में बढ़ोतरी हो सकती है। लंबे समय से अटके ऑफिस के काम भी पूरे होंगे।

शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 9

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के घर में आज किसी करीबी रिश्तेदार के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। हालांकि किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें और अपने फैसलों पर भरोसा रखें।

बच्चों के साथ समय बिताने और उनकी गतिविधियों में रुचि लेने से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ लोगों की सलाह फायदेमंद रहेगी। बचत की योजनाओं पर ध्यान देने से भविष्य के लिए धन जुटाने में मदद मिलेगी। किसी विवाद को शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश करें।

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 8

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। घर से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिल सकता है। किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी। इससे आप मानसिक उलझन से बाहर निकलकर अपने जरूरी कामों पर ध्यान दे पाएंगे।

बच्चों की शिक्षा और करियर से जुड़े काम पूरे होंगे। कारोबार में अच्छे ऑर्डर मिलने की संभावना है। काम की गुणवत्ता बेहतर करने पर ध्यान दें और जल्दबाजी से बचें।

शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 1

तुला राशि

तुला राशि वालों को आज अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी। परिस्थितियों को लेकर धैर्य बनाए रखें। फालतू की बातों में उलझने के बजाय अपने काम पर ध्यान देना बेहतर रहेगा।

दोपहर के बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में आ सकती हैं। व्यक्तिगत कामों के साथ सामाजिक गतिविधियों में भी रुचि लेंगे। आपकी कार्यक्षमता से कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हो सकती है। निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 8

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आप खुद को सकारात्मक महसूस करेंगे और अपनी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे, इसका ध्यान रखेंगे।

व्यक्तिगत कारणों से कारोबार पर पूरा ध्यान नहीं दे पाएंगे, लेकिन कर्मचारियों का सहयोग काम संभालने में मदद करेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मंदिर जाने का अवसर मिल सकता है। बेकरी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को किसी काम के लिए फंड जुटाने का अवसर मिल सकता है।

शुभ रंग: पर्पल
शुभ अंक: 7

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। कारोबार में नई उपलब्धियां हासिल करने के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में हाल में किए गए बदलावों के सकारात्मक परिणाम भविष्य में देखने को मिलेंगे।

ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ सकती है और प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में आपसी सम्मान और सहयोग बना रहेगा। हालांकि भावुक होकर कोई फैसला लेने से बचें और किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें।

शुभ रंग: पिंक
शुभ अंक: 2

मकर राशि

मकर राशि वालों का आत्मविश्वास आज मजबूत रहेगा। ऑफिस के काम में व्यस्तता के कारण थकान महसूस हो सकती है, इसलिए खान-पान का ध्यान रखें।

किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह कारोबार को नई दिशा दे सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। अपने निजी मामलों में बाहरी व्यक्ति को शामिल करने से बचें। किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में आपकी बात को प्राथमिकता मिल सकती है। परिवार के जरूरी मामलों को नजरअंदाज न करें।

शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 8

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। पिछले कुछ समय से चली आ रही परेशानियों से राहत मिल सकती है। अचानक किसी व्यक्ति से सहयोग और सही सलाह मिलने की संभावना है।

विदेश जाने की तैयारी कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में अनावश्यक हस्तक्षेप से बचें, इससे सहकर्मियों के काम पर असर पड़ सकता है। किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें।

शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 9

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। योजनाबद्ध तरीके से दिन की शुरुआत करने से आपके काम आसानी से पूरे होंगे। रिश्तों में चल रही नाराजगी दूर हो सकती है और परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा।

कारोबार में गंभीरता से काम करना जरूरी होगा। विस्तार से जुड़ी योजनाओं पर दोबारा विचार करें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। ऑफिस में नया प्रोजेक्ट मिल सकता है और सहकर्मियों का सहयोग भी मिलेगा।

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 2