{"vars":{"id": "130921:5012"}}

राशिफल : जानें कैसा होगा आज का दिन, किस राशि की चमकेगी किस्मत?

 

आज 27 नवंबर गुरुवार दिन है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, मिथुन और तुला राशि के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा, ऐसे में मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज के दिन  ग्रहों की चाल आपके लिए कैसी रहने वाली है? किस राशि की किस्मत चमकेगी। आइए जानते है प्रख्यात ज्योतिष विमल जैन से...

 


♈ मेष राशि

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। नौकरी में नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसला लें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

♉ वृषभ राशि

आज आपको आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। व्यापार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। गुस्से में किसी से गलत बात न कहें। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

♊ मिथुन राशि

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। नौकरी और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद साबित हो सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। उत्साह में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।

♋ कर्क राशि

आज का दिन मिला-जुला रह सकता है। कामकाज में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक खर्च बढ़ने की संभावना है। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। किसी भी निवेश से पहले अच्छी तरह विचार करें।

♌ सिंह राशि

आज आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में कोई अच्छी डील मिल सकती है। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें।

♍ कन्या राशि

आज आपकी मेहनत और लगन की सराहना हो सकती है। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के संकेत हैं। पारिवारिक मामलों में धैर्य बनाए रखें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।

♎ तुला राशि

आज कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में किसी शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है। रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए बातचीत में संयम रखें।

♏ वृश्चिक राशि

आज आपको कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलें। आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी पुराने विवाद को बातचीत से सुलझाने की कोशिश करें।

♐ धनु राशि

आज साझेदारी के कामों में सावधानी रखने की जरूरत है। नौकरी में अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय संयम रखें। व्यापार में जल्दबाजी से बचें। परिवार और जीवनसाथी को समय दें। किसी भी महत्वपूर्ण फैसले से पहले सलाह जरूर लें।

♑ मकर राशि

आज कामकाज का दबाव बढ़ सकता है। विरोधियों से सतर्क रहें और अपनी योजनाओं को गोपनीय रखें। परिवार में अचानक कोई जिम्मेदारी आ सकती है। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें। पर्याप्त आराम करना भी जरूरी है।

♒ कुंभ राशि

आज आपके लिए नए अवसर सामने आ सकते हैं। मित्रों के सहयोग से नौकरी या व्यापार से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। आर्थिक समझौते करते समय सावधानी बरतें। प्रेम संबंधों में सकारात्मकता बनी रहेगी।

♓ मीन राशि

आज का दिन आपके लिए सुखद रह सकता है। नए लोगों से संपर्क भविष्य में लाभ दिला सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। संपत्ति से जुड़े मामलों में अच्छी खबर मिल सकती है।