राशिफल : जानें कैसा होगा आज का दिन, किस राशि की चमकेगी किस्मत?
आज 12 मई मंगलवार का दिन है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, मिथुन और तुला राशि के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा, ऐसे में मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज के दिन ग्रहों की चाल आपके लिए कैसी रहने वाली है? किस राशि की किस्मत चमकेगी। आइए जानते है प्रख्यात ज्योतिष विमल जैन से...
मेष राशि
आज आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में किसी शुभ समाचार से खुशी का माहौल बनेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें।
वृषभ राशि
दिन लाभदायक रहेगा। रुका हुआ पैसा मिलने के संकेत हैं। नौकरी और व्यापार में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।
मिथुन राशि
आज मन थोड़ा बेचैन रह सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
कर्क राशि
परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। यात्रा के योग बन रहे हैं।
सिंह राशि
आज आपका प्रभाव बढ़ेगा। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। गुस्से पर नियंत्रण रखें।
कन्या राशि
आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। किसी करीबी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
तुला राशि
आर्थिक मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। नई नौकरी या व्यापार के अवसर मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं।
वृश्चिक राशि
आज मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। निवेश के लिए समय अनुकूल है, लेकिन सोच-समझकर निर्णय लें।
धनु राशि
भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
मकर राशि
आज किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। धैर्य बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में मेहनत का लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें।
कुंभ राशि
नई योजनाओं में सफलता मिलेगी। दोस्तों और परिवार का सहयोग मिलेगा। व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।
मीन राशि
आज का दिन सकारात्मक रहेगा। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।