राशिफल : जानें कैसा होगा आज का दिन, किस राशि की चमकेगी किस्मत?
आज 14 सितंबर रविवार का दिन है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृ¹3भ, मिथुन और तुला राशि के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा, ऐसे में मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज के दिन ग्रहों की चाल आपके लिए कैसी रहने वाली है? किस राशि की किस्मत चमकेगी। आइए जानते है प्रख्यात ज्योतिष विमल जैन से...
मेष ♈
आज आत्मविश्वास बढ़ेगा और रुके हुए कामों में गति आ सकती है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबार में लाभ के अवसर बनेंगे। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
वृषभ ♉
आज आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल रहेगा। किसी पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की सराहना होगी। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।
मिथुन ♊
आज नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। नौकरी में बदलाव या नई जिम्मेदारी को लेकर बातचीत हो सकती है। व्यापार में संपर्कों से फायदा मिलेगा। किसी करीबी से मन की बात साझा कर सकते हैं।
कर्क ♋
आज भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। काम का दबाव थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन मेहनत का परिणाम मिलेगा। धन संबंधी मामलों में सावधानी रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा।
सिंह ♌
आज आपका प्रभाव बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में नेतृत्व करने का अवसर मिल सकता है। कारोबारियों को नई डील से लाभ हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए अहंकार से बचें।
कन्या ♍
आज योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर सफलता मिलेगी। नौकरी में कोई महत्वपूर्ण काम आपके पक्ष में जा सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।
तुला ♎
आज करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।
वृश्चिक ♏
आज मेहनत और धैर्य से काम लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहें। परिवार में किसी सदस्य की मदद करनी पड़ सकती है।
धनु ♐
आज भाग्य आपका साथ देगा। नौकरी और कारोबार में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। यात्रा की योजना बन सकती है। आर्थिक लाभ होने के योग हैं। प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।
मकर ♑
आज कामकाज में व्यस्तता रहेगी। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफलता मिल सकती है। धन का प्रवाह सामान्य रहेगा, लेकिन अनावश्यक खरीदारी से बचें। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं।
कुंभ ♒
आज रचनात्मक सोच से आपको लाभ मिलेगा। नई नौकरी या कारोबार से जुड़ा प्रस्ताव मिल सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। कोई पुरानी चिंता दूर हो सकती है।
मीन ♓
आज मन शांत और सकारात्मक रहेगा। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में नए ग्राहक जुड़ सकते हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। किसी महत्वपूर्ण निर्णय में जल्दबाजी न करें।